फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi girls thrashed Aligarh 8-0 and made it to the semi-finals.

Jhansi News: झांसी की बेटियों ने अलीगढ़ को 8-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Thu, 30 Jul 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 30 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Jhansi girls thrashed Aligarh 8-0 and made it to the semi-finals.
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही प्रादेशिक नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को झांसी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ को 8-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए सभी आठ मुकाबलों में विजेता टीमों का दबदबा देखने को मिला। बालक वर्ग में लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और मुरादाबाद ने अपने-अपने मुकाबले जीते, जबकि बालिका वर्ग में झांसी और मेरठ ने एकतरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

अंडर-15 बालिका वर्ग में झांसी और अलीगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया। झांसी की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। वहीं, टीम की रक्षा पंक्ति ने अलीगढ़ के हर आक्रमण को नाकाम कर दिया। शानदार तालमेल और बेहतरीन खेल कौशल के दम पर झांसी ने 8-0 की बड़ी जीत दर्ज कर अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग के पहले मुकाबले में लखनऊ ने अयोध्या को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में मेरठ ने प्रयागराज पर 7-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। इसके बाद प्रयागराज ने आगरा को 5-1 से पराजित किया, जबकि मुरादाबाद ने गोरखपुर को 6-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-15 बालक वर्ग में लखनऊ और आगरा के बीच दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन लखनऊ ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद ने गोरखपुर को 8-0 से हराकर अपनी ताकत का परिचय दिया। अंडर-17 बालिका वर्ग में मेरठ ने प्रयागराज को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, अजय सिंह, सुनीता तिवारी, सुनील कुमार, इंद्रेश पाठक, कवींद्र वर्मा, स्वामी प्रसाद, रवींद्र सिंह, निधि, प्रियंका, रागिनी गुप्ता और श्वेता रिछारिया समेत कई खेलप्रेमी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed