फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi girls football team reached quarter finals

Jhansi News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची झांसी की बालिका फुटबॉल टीम

Mon, 28 Nov 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jhansi girls football team reached quarter finals
झांसी। बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच में झांसी ने चित्रकूट को 2-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 18 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्रतियोगिता में झांसी की टीम का पहला मुकाबला मुरादाबाद की टीम से हुआ था। इसमें झांसी ने मुरादाबाद को 9-0 से शिकस्त दी थी। वहीं दूसरा मुकाबला कानपुर की टीम के साथ खेला गया था। मुकाबले में झांसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में चित्रकूट को पराजित कर झांसी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी रौनक वर्मा और महक यादव ने एक-एक गोल किया। टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जस्टिन सिंह, सचिव वहीद खान, बृजेंद्र यादव, शेख रफीक, मातादीन यादव, अशोक कनौजिया, विनोद यादव एवं रईस खान ने खुशी का इजहार करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed