फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi getting stuck hampered the growth of government: Uma

झांसी के विकास में रोड़ा अटका रही प्रदेश सरकार: उमा

Mon, 07 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Jhansi getting stuck hampered the growth of government: Uma
bjp , jhansi news - फोटो : amar ujala
उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई योजनाएं लाईं, लेकिन सरकार का सहयोग नहीं मिला, जिससे वह परवान नहीं चढ़ सकीं। भाजपा सरकार बनने पर विकास के लिए खजाने खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झांसी की जनता ने चुनाव में जितना समर्थन और सहयोग दिया था, वह उनके ऊपर कर्ज है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने बिना कोई विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए नौ सौ करोड़ रुपये की अमृत योजना स्वीकृत कराई, सौ करोड़ रुपये पहूंज नदी के उद्धार के लिए स्वीकृत कराए, नई रेल लाइन शुरू कराई, 64 करोड़ रुपये लक्ष्मी ताल के सौंदर्यीकरण और पानी को स्वच्छ कराने के लिए स्वीकृत कराए, लेकिन प्रदेश सरकार ने सहयोग नहीं किया। यदि प्रदेश में सरकार होती तो चार हजार करोड़ रुपये की योजनाएं तेजी से क्रियान्वित होतीं। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप्र के वाराणसी से सांसद हैं, अगर उप्र में भाजपा की सरकार बनती है तो विकास कार्यों के लिए खजाने खुल जाएंगे। अलग बुंदेलखंड राज्य का आंदोलन चला, बहुत लंबे समय से अलग राज्य की मांग चल रही है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने कार्यकाल के अंतिम समय में अलग बुंदेलखंड राज्य का प्रस्ताव पारित किया था, इसलिए उसका कोई मतलब नहीं है। भाजपा छोटे राज्यों की पक्षधर है, वह बुंदेलखंड राज्य का समर्थन करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अलग बुंदेलखंड राज्य नहीं बना, इसलिए बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत धनराशि जारी की है, ताकि क्षेत्र का विकास हो। ललितपुर और झांसी में आयुर्वेद की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वह जल्द ही इजरायल जाएंगी और वहां संचालित योजनाओं का अध्ययन कर बुंदेलखंड में लागू करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि इजरायल का वातावरण बुंदेलखंड जैसा ही है। बुंदेलखंड पैकेज रिवाइज कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। समाजवादी पार्टी जातिवाद के बल पर सत्ता में है।

फावड़ा चलाते हैं दिल्ली में
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि बुंदेलखंड के लोग दिल्ली जाकर रोजी रोटी कमाते हैं, वह वहां पर गैंती और फावड़ा चलाकर मेहनत करते हैं। वह चोरी नहीं करते, क्योंकि बहुत स्वाभिमानी होते हैं। वह खून की गरमी में विश्वास रखते हैं।


बेकसूर को फंसाया जा रहा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बेकसूरों को बेवजह फंसा रही है। एक पीड़ित भगवान सिंह पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जांच में वह बेकसूर पाया गया, लेकिन इसके बाद भी उसकी रिपोर्ट सबमिट नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि लखनऊ में बैठे आका मनमर्जी से रिपोर्ट बनवा रहे हैं। उन्होंने चैलेंज किया कि भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लो। भाजपा की सरकार बनी तो प्रशासन गरीबों को न्याय देने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed