फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Gangster absconding in Rs 1 crore theft case injured in police encounter

Jhansi: एक करोड़ की चोरी के मामले फरार सरगना पुलिस मुठभेड़ में घायल, पांच बदमाशों की अभी भी तलाश

Mon, 06 Oct 2025 01:16 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 06 Oct 2025 01:16 PM IST
सार

10 जुलाई की रात कोछा भांवर में मेडिकल बाईपास तिराहा निवासी महेंद्र सिंह यादव के बंगले में घुसे चोरों ने घर की आलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत जेवरात उड़ा दिए थे। यह चोरी करीब एक करोड़ रुपये की थी।

विज्ञापन
Jhansi: Gangster absconding in Rs 1 crore theft case injured in police encounter
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोछा भांवर में हुई चोरी मामले में गिरोह का सरगना दीपक लोहार फरार होने के 36 घंटे बाद ही पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। रविवार रात उससे पुलिस की करगुआ पहाड़ी के पास मुठभेड़ हो गई। पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात समेत तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। इस मामले में वांछित पांच बदमाशों को पुलिस अभी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक कोछाभांवर में हुई चोरी मामले में वांछित बदमाशों से शनिवार आधी रात मुठभेड़ हुई थी। इसमें पुलिस के हाथ दो बदमाश आए लेकिन शिवाजी नगर निवासी एवं गिरोह का सरगना दीपक लोहार भाग निकला था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। रविवार रात उसके करगुआ पहाड़ी के पास होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उसे घेर लिया। पुलिस को देख उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस के जवाबी फायर करने पर एक गोली दीपक के पांव में जा लगी। इसमें वह घायल हो गया। घायल दीपक की निशानदेही पर पुलिस ने एक प्लेन जंजीर, एक अंगूठी, पायल, बिछिया समेत अन्य जेवर बरामद किए हैं। इस मामले में अभी पांच अन्य आरोपियों को पुलिस तलाशने में जुटी है। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी, स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार, अतीक अहमद समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


बता दें, 10 जुलाई की रात कोछा भांवर में मेडिकल बाईपास तिराहा निवासी महेंद्र सिंह यादव के बंगले में घुसे चोरों ने घर की आलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत जेवरात उड़ा दिए थे। यह चोरी करीब एक करोड़ रुपये की थी। इस मामले में अब तक काशीराम कॉलोनी निवासी चपारी एवं अंबाबाय निवासी कुट्टू को पकड़ चुकी। पुलिस को पूछताछ में मालूम चला था कि दीपक ने ही सभी को चोरी के लिए यहां बुलाया था। चोरी के बाद सभी यहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed