फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Ganeshotsav celebrations to kick off in the city on September 14

Jhansi: नगर में 14 सितंबर से गणेशोत्सव की धूम, सदर में मोर पर विराजमान होंगे राजा गणपति

Sun, 13 Sep 2026 08:13 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 13 Sep 2026 08:13 PM IST
सार

सदर बाजार में इस बार कई आकर्षक गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें मोर सिंहासन पर विराजमान होने वाले बुंदेलखंड के राजा और 12 फीट के सदर बाजार के राजा गणपति प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Ganeshotsav celebrations to kick off in the city on September 14
गणेश जी के लिए तैयार होता पंडाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर में 14 सितंबर से गणेशोत्सव की धूम रहेगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सदर बाजार में इस बार कई आकर्षक गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें मोर सिंहासन पर विराजमान होने वाले बुंदेलखंड के राजा और 12 फीट के सदर बाजार के राजा गणपति प्रमुख हैं।
विज्ञापन


कृष्णा टॉकीज के पीछे गणेशोत्सव समिति सदर बाजार के बुंदेलखंड के राजा की 10 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित करेगी। यह मूर्ति मोर के सिंहासन पर विराजमान होगी और इसके पीछे खाटू श्याम की प्रतिमा रहेगी। यश कनौजिया ने बताया कि यह परंपरा 2001 से चली आ रही है। खाटू श्याम मंदिर के पास सदर बाजार के राजा गणपति की 12 फीट की मूर्ति विशेष रूप से सजाई जाएगी। सदर के राजा कमेटी के अनिरुद्ध दुबे, आशीष गुप्ता और मयंक साहू ने बताया कि यह मूर्ति पिछले 25 साल से स्थापित हो रही है। 14 सितंबर से प्रतिदिन रात आठ बजे आरती होगी। वैरायटी बुक डिपो वाली गली में ‘गणपति’ शंकरजी के हाथ पर लगे झूले पर विराजेंगे। रवि कौशल के अनुसार, यह साढ़े छह फीट की मूर्ति 13 सितंबर को स्थापित होगी।
विज्ञापन


अन्य प्रमुख गणेश प्रतिमाएं
सदर बाजार में इंडेन गैस सर्विस के सामने ‘हिंदुचा के राजा’ के नाम से प्रसिद्ध गणेशजी की साढ़े आठ फीट की ऊंची मूर्ति 2003 से स्थापित की जा रही है। दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि इसका आगमन 13 सितंबर की रात को होगा। डॉ. गुप्ता की ढाल पर ‘ढाल के राजा गणपति’ भी 20 साल से विराजमान हो रहे हैं। आकाश और यश अग्रवाल ने बताया कि इनकी मूर्ति भी 13 सितंबर को विराजित होगी। पन्नालाल के हाते में भी दो साल से गणेशजी की मूर्ति स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण
गणेशोत्सव के दौरान सभी स्थानों पर प्रतिदिन भजन, कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘सदर बाजार के राजा गणपति’ के यहां सुंदरकांड और डबरा की भजन मंडली द्वारा कीर्तन होगा। भक्तों को प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के प्रसाद जैसे हलवा, पोहा, डोसा, विशेष लड्डू मोदक, चना, खिचड़ी और पास्ता वितरित किए जाएंगे। 24 सितंबर को कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed