फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fraudsters abscond with more than 50 vehicles

Jhansi: 50 से अधिक गाड़ियां लेकर जालसाज फरार, सरकारी विभाग में लगाने का दिया था झांसा

Sun, 24 Aug 2025 02:55 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 24 Aug 2025 02:55 PM IST
सार

जालसाज के फरार होने के बाद इसकी भनक लगने पर कई वाहन मालिक कोतवाली पहुंच गए। वह जीपीएस के सहारे अपना वाहन तलाशते रहे।

विज्ञापन
Jhansi: Fraudsters abscond with more than 50 vehicles
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली के बंगलाघाट मोहल्ला निवासी शातिर जालसाज ने ट्रेवल एजेंसी के बहाने करीब 50 लोगों से चार पहिया वाहन लेकर औने-पौने दाम पर दूसरों को थमा दिए। कुछ महीने तक वाहन मालिकों को जालसाज पैसे देता रहा, लेकिन करीब तीन माह से पैसा देना बंद कर दिया। वाहन मालिक उसके घर के चक्कर काट रहे थे। शुक्रवार देर रात जालसाज घर को खाली करके लापता हो गया। इसकी भनक लगने पर कई वाहन मालिक शनिवार सुबह कोतवाली पहुंच गए। वह जीपीएस के सहारे वाहन मालिक अपना वाहन तलाशते रहे।
विज्ञापन


कोतवाली निवासी प्रमोद साहू, सौरभ साहू, दीपेंद्र समेत अन्य भुक्तभोगियों ने बताया कुछ साल पहले उनकी मुलाकात जालसाज से हुई थी। आरोपी ने सरकारी विभाग में वाहन लगाने का झांसा दिया। घर
विज्ञापन

बैठे हर माह 20-30 हजार रुपये की आमदनी कराने की बात कही। उसके बहकावे में आकर लोगों ने करारनामा करके चारपहिया वाहन उसके हवाले कर दिए। जालसाज ने उनसे वाहन लेकर दो-ढाई लाख में इसे दूसरों को थमा दिया। कुछ माह तक जालसाज वाहन मालिकों को पैसे देता रहा लेकिन, करीब तीन महीने से पैसा देना बंद कर दिया। वाहन मालिक उसके घर के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात घर खाली करके वह भाग निकला। इसके बाद वाहन मालिक कोतवाली, नवाबाद, रक्सा थाना में जुटने शुरू हुए। खोजबीन शुरू हुई तब देर रात एक वाहन नवाबाद एवं रक्सा में खड़े कराए गए। कोतवाल राजेश पाल का कहना है कि कुछ वाहन मालिक शिकायत लेकर पहुंचे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed