फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi fort devlopment in smart city

खंडेराव गेट से नजर आएगा झांसी का किला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
jhansi fort devlopment in smart city
झांसी का किला। - फोटो : AMAR UJALA
खंडेराव गेट से झांसी का किला नजर आएगा। किले की सौंदर्यीकरण में बाधा बन रही दीवार को हटवाकर यहां रैलिंग लगाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले निर्माण कार्य के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही किले के पास एक और पार्क बनवाया जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों डीएम ने बैठक कर झांसी किले के पास सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। खंडेराव गेट के पास किले की सुंदरता में बाधा बन रही दीवार को हटाकर रैलिंग लगाई जाएगी। इसके लिए सर्वे का काम किया जा चुका है। साथ ही एएसआई से भी अनुमति प्राप्त करने का काम चल रहा है। यहां पर स्मार्ट सिटी के तहत रैलिंग लगाई जाएगी। साथ ही दीवार के पीछे लैंडस्केपिंग कराई जाएगी। यहां बागवानी कर सुंदर पौधे लगेंगे। वहीं किले के पास वृंदावन लाल वर्मा पार्क के सामने खाली पड़ी जमीन पर एक और पार्क बनाया जाएगा। यहां से लोग किले की खूबसूरती को देख सकेंगे। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि किले के आसपास होने वाले निर्माण कार्यों को स्मार्ट सिटी के तहत चयनित कर लिया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed