{"_id":"6943a07573af3d565704c306","slug":"jhansi-former-mla-deepnarayan-yadav-surrenders-in-court-police-could-not-get-any-clue-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पूर्व विधायक दीपनारायण का नया साल मानेगा जेल में, सरेंडर के बाद न्यायालय ने भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पूर्व विधायक दीपनारायण का नया साल मानेगा जेल में, सरेंडर के बाद न्यायालय ने भेजा
Thu, 18 Dec 2025 12:04 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:04 PM IST
सार
पूर्व विधायक दीपनारायण यादव बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे पुलिस से बचते हुए मोटरसाइकिल से कोर्ट पहुंच गए थे। पुलिस को उनके सरेंडर करने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
कोर्ट में दीपनारायण सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव का नया वर्ष अब जिला कारागार झांसी में ही मानेगा। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर तक लगातार कोर्ट की छुट्टियां है जिसकी वजह से वह कोई अपील नहीं कर पाएंगे। इसके बाद ही कोई सुनवाई होगी।
विज्ञापन
दीपनारायण सिंह के सरेंडर के बाद कचहरी पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
बाइक से पहुंचे कोर्ट
पूर्व विधायक दीपनारायण यादव बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे पुलिस से बचते हुए मोटरसाइकिल से कोर्ट पहुंच गए थे। पुलिस को उनके सरेंडर करने की भनक तक नहीं लगी। दीप नारायण यादव अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट रूम पहुंचे। उनको देखकर जब तक पुलिस अमला सक्रिय हो पता पूर्व विधायक कोर्ट रूम में दाखिल हो गए। यहां उनकी पहले से ही अर्जी लगी हुई थी। उनके आत्मसमर्पण करने की भनक लगने पर कुछ देर बाद पुलिस अमला भी कोर्ट पहुंचा। अतरिक्त कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जितेंद्र यादव ने उन्हें यहां से जेल भेज दिया है।
सरेंडर के पीछे की वजह
सूत्रों की माने तो सरेंडर की पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई को उठाया था। पुलिस लगातार दबिश और दबाव के चलते दीपनारायण सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया है। हाल ही में पुलिस प्रशासन ने जिलाधिकारी की अदालत के आदेश पर उनकी 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।
न्यायालय से भारी पुलिस बल दीपनारायण को जेल ले जाता हुआ...