फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Football Club, Bundelkhand United and Jhansi United won the match

झांसी फुटबॉल क्लब, बुंदेलखंड यूनाइटेड और झांसी यूनाइटेड ने जीता मुकाबला

Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Football Club, Bundelkhand United and Jhansi United won the match
जूनियर रेलवे इंस्टीटयूट में चल रही झांसी फुटबॉल लीग में भिड़ते झांसी यूनाइटेड व श्री गणेश बी की ट
झांसी। जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में डिस्ट्रिक फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित जयराज स्मृति फुटबॉल लीग के छटे दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें झांसी फुटबॉल क्लब, बुंदेलखंड यूनाइटेड और झांसी यूनाइटेड ने मुकाबला जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बुंदेलखंड यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और हीरोज फुटबॉल क्लब ए के बीच खेला गया। जिसमें बुंदेलखंड की टीम ने 3-2 से मैच जीता। मैच में सरजीत, हर्षित और जोआश बैरों ने एक-एक गोल किए। दूसरा मैच झांसी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और बबीना श्रीगणेश फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें झांसी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी सैफ और फैजान ने एक-एक गोलकर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई। वहीं प्रतियोगिता का तीसरा मैच झांसी फुटबॉल क्लब बी और कैंट क्लब बी के मध्य हुआ। जिसमें खिलाड़ी अनुज राजवंश ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से मैच जिताया। झांसी डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव विनोद गर्ग और राकेश काला ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed