फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi first women auto driver

ये हैं झांसी की पहली महिला ऑटो चालक,

Thu, 10 Jun 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
jhansi first women auto driver
झांसी। परिवार पर आर्थिक संकट, कोरोना का दौर, हर जगह निराशा भरा माहौल। लेकिन झांसी की एक महिला ने हालातों से हार नहीं मानी। अपने परिवार के लिए उन्होंने जो किया, वह पूरी झांसी के लिए मिसाल बन गया है। महानगर के तालपुरा निवासी अनीता चौधरी (36) का नाम शहर की पहली ऑटो चालक में शुमार हो रहा है। कई जगहों पर काम करने के बाद भी आर्थिक तंगी दूर न हुई, तो उन्होंने ऑटो का हैंडल थामा और सड़क पर निकल पड़ीं। वे पूरे दिन महानगर में सवारियां ढोकर अपना परिवार चला रही हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से एट क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली अनीता चौधरी की शादी वर्ष 1999 में तालपुरा निवासी द्वारका के साथ हुई थी। तब द्वारका परचून की दुकान चलाते थे। शादी के बाद उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री है। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके पति ने दुकान बंद कर दी तो परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। जिसके चलते अनीता ने खुद ही काम करने की ठानी जिसके चलले भगवंतपुरा स्थित प्लास्टिक की फैक्टरी में काम किया। लेकिन लगभग दो साल तक काम करने के बाद फैक्टरी से हटा दिया गया। जिस पर उन्होंने पाल कॉलोनी स्थित बोरे बनाने की फैक्ट्री में काम किया। उसके बाद वह महाराष्ट्र के अहमद नगर में बोरे की फैक्टरी में काम किया लेकिन भाषा का अंतर होने के कारण परेशान होना पड़ रहा था। वहां से लौटकर कर आने पर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर उन्होंने ऑटो चलाने का निर्णय लिया। ऑटो सीखने के लिए उन्होंने अपने भांजे का सहारा लिया। कई दिनों तक प्रैक्टिस करने के बाद सही तरीके से ऑटो चलाना सीखा। इसके बाद एक ऑटो फाइनेंस करा कर खुद ही सड़कों पर निकल पड़ीं। अब वे ऑटो चलाकर अपने परिवार को पालन पोषण कर रही हैं। अनीता ने बताया कि महंगाई के दौर में तीन बच्चों को पालने के लिए कई जगहों पर काम किया। लेकिन दिक्कत कम न हुई। अब ऑटो चलाकर बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स......
दो शिफ्टों में चलाती हैं ऑटो
अनीता चौधरी ऑटो चलाने के साथ ही घर और बच्चों का भी देखरेख करती हैं। इसके लिए वह सुबह पांच बजे से दस बजे तक व शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक ऑटो चलातीं है। बाकी समय में वह अपने बच्चों और घर को संभालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed