{"_id":"69fd7a4e5fc16f322a089720","slug":"jhansi-first-an-11-member-team-will-submit-its-report-then-encroachment-will-be-removed-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पहले 11 सदस्यीय टीम देगी रिपोर्ट, फिर हटेगा अतिक्रमण, बैठक में मेयर ने कमेटी का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पहले 11 सदस्यीय टीम देगी रिपोर्ट, फिर हटेगा अतिक्रमण, बैठक में मेयर ने कमेटी का किया गठन
Fri, 08 May 2026 11:23 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 08 May 2026 11:23 AM IST
सार
मेयर ने अतिक्रमण से संबंधित 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। अब इसी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में मेयर व नगर आयुक्त।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नगर निगम में बृहस्पतिवार को महापौर की अध्यक्षता में अतिक्रमण को लेकर बैठक हुई। मेयर ने अतिक्रमण से संबंधित 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। अब इसी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों को छोड़कर कमेटी अपनी रिपोर्ट मेयर को सौंपेगी। मेयर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि किसी नागरिक के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं किया जाएगा। महानगर में जहां भी अतिक्रमण है, वहां पहले विभाग द्वारा तीन दिन तक एनाउंसमेंट करवाया जाएगा। इसके बाद जनभावनाओं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त सीपी पांडेय, एसएनए तान्या सिंह, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता नीना सिंह आदि मौजूद रहे।
ये हैं कमेटी में शामिल
कमेटी में अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, उपसभापति आशीष तिवारी, भाजपा पार्षद दल के नेता नरेंद्र नामदेव, दिनेश प्रताप सिंह, सुशीला दुबे, सुनील नैनवानी एवं क्षेत्रीय पार्षद के अलावा जोनल अधिकारी, मुख्य अभियंता, संबंधित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियंता शामिल हैं।