{"_id":"6a1e91ad7201438615055d6c","slug":"jhansi-fire-broke-out-in-the-basement-of-hotel-relax-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: होटल रिलैक्स के बेसमेंट में भड़की आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: होटल रिलैक्स के बेसमेंट में भड़की आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Tue, 02 Jun 2026 01:47 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:47 PM IST
सार
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से बेसमेंट में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
आग बुझाती दमकल टीम।
- फोटो : विभाग
विस्तार
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित होटल रिलैक्स में मंगलवार सुबह अचानक बेसमेंट में आग भड़क उठी। थोड़ी ही देर में आग चारों ओर फैलने लगी। आग भड़कती देख होटल कर्मियों में खलबली मच गई।
होटल कर्मियों ने शोर मचाते हुए सबको बाहर निकाल सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से बेसमेंट में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।