फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: FIR will be lodged if work is not started after taking loan.

Jhansi: ऋण लेकर काम शुरू नहीं करने पर होगी एफआईआर, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लिया है 2194 युवाओं ने

Tue, 10 Feb 2026 11:59 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 10 Feb 2026 11:59 AM IST
सार

2025-26 तक जिला उद्योग केंद्र को 2300 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च के अंत तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Jhansi: FIR will be lodged if work is not started after taking loan.
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण लेकर निर्धारित समय में स्वरोजगार शुरू न करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। युवा उद्यमी योजना के जरिये स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज के पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। खासकर उन युवाओं को जो प्रशिक्षित होने के बाद भी धन के अभाव में अपना रोजगार शुरू नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अब तक 2194 युवाओं को ऋण प्रदान किया जा चुका है। सर्विस सेक्टर के लिए 1490 ने और निर्माण के लिए सबसे कम 704 युवाओं ने ऋण लिया है। 2025-26 तक जिला उद्योग केंद्र को 2300 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च के अंत तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



शुरू कर सकते हैं यह रोजगार
युवा उद्यमी योजना के तहत सेवा और निर्माण सेक्टर में 40 वर्ष तक के लोग ऋण लेकर रोजगार शुरू कर सकते हैं। सेवा सेक्टर में युवा टेंट हाउस, शटरिंग, सैलून, पार्लर आदि के लिए कर्ज ले सकते हैं, जबकि निर्माण सेक्टर में बढ़ईगीरी, डेयरी, कपड़े की सिलाई आदि के लिए कर्ज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के पास 2500 आवेदन लंबित
मार्च के अंत तक 106 और आवेदकों को ऋण दिया जाना है। वहीं, लोन के लिए अभी बैंक में 2500 आवेदन लंबित पड़े हैं, जबकि नए आवेदन भी लगातार किए जा रहे हैं।

ऋण वितरण में शीर्ष पांच जिले
जिला लक्ष्य वितरण
आजमगढ़ 2500 3442
जौनपुर 2500 3392
हरदोई 2800 2812
अंबेडकरनगर 2000 1946
झांसी 2300 2194

लोन देने का लक्ष्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। जिन्होंने लोन लेकर काम शुरू नहीं किया है, उनका सर्वे कराया जाएगा। निर्धारित समय में काम शुरू नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मनीष चौधरी, जिला उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed