फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Even the cold air of the AC is drying up the water in the eyes

Jhansi: एसी की ठंडी हवा से भी सूख रहा आंखों का पानी, ओपीडी में हर तीसरे व्यक्ति की सूखी मिल रही हैं आंखें

Sun, 26 Apr 2026 01:05 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 26 Apr 2026 01:05 PM IST
सार

नेत्र रोग विशेषज्ञ का कहना है कि आंख का पानी सूखने से बचाने के लिए एसी सामान्य तापमान पर चलाएं। सीधे एसी की हवा से बचें और पंखे के नीचे नहीं बैंठे। समय-समय पर आंख में ठंडे पानी के छींटे डालते रहें।

विज्ञापन
Jhansi: Even the cold air of the AC is drying up the water in the eyes
जिला अस्पताल, झांसी - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मी से ही नहीं बल्कि एसी की ठंडी हवा से भी आंखों का पानी सूख रहा है। ऐसे में सीधे केमिस्ट से खरीदकर आंख में डाली जा रही ड्रॉप समस्या को बढ़ा रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में हर तीसरा रोगी इस समस्या से ग्रसित आ रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद यादव ने बताया कि कार्निया की सबसे ऊपरी परत पर टीयर फिल्म होती है। जब पलक झपकती है, तो टीयर फिल्म का पानी आंख में फैल जाता है और आंख में नमी बनी रहती है। गर्मी के मौसम में गर्म हवा के संपर्क में आने से टीयर फिल्म का पानी सूख जाता है, जिससे आंख का किरकिराना, लाल होना और दर्द की समस्या होती है। उन्होंने बताया कि ऐसा सिर्फ गर्म हवा से ही नहीं बल्कि एसी की हवा से भी होता है। एसी की हवा में ठंडक होती है, मगर नमी नहीं होती है। इससे भी आंख का पानी सूख जाता है। खासकर उनकी आंखों का, जो कार चलाते समय एसी की हवा सीधे अपनी तरफ करते हैं। वह बताते हैं कि एसी की ठंडी हवा में बैठकर लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने या मोबाइल की स्क्रीन देखने से भी आंख का पानी सूख जाता है। बहुत लोग तेज पंखा चलाकर लेट जाते हैं, वह भी आंख सुखाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में हर तीसरा व्यक्ति आंख का पानी सूखने की समस्या से ग्रसित आ रहा है।
विज्ञापन


यह करने से मिलेगा लाभ
वहीं, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शमी ने बताया कि आंख का पानी सूखने पर आंख में तेज खुजली, आंख लाल होने और दर्द की समस्या होती है। ऐसे में डॉक्टर को दिखाएं, स्वयं अथवा सीधे मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर डालने से समस्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि आंख का पानी सूखने से बचाने के लिए एसी सामान्य तापमान पर चलाएं। सीधे एसी की हवा से बचें और पंखे के नीचे नहीं बैंठे। समय-समय पर आंख में ठंडे पानी के छींटे डालते रहें। यदि जरूरी हो, तभी दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच घर से निकलें। घर से निकलते समय चश्मा जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed