{"_id":"62cada87a9142402f5595009","slug":"jhansi-entering-the-house-in-business-rivalry-assaulted-pregnant-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कारोबारी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, गर्भवती पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कारोबारी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, गर्भवती पर भी किया हमला
Sun, 10 Jul 2022 07:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 10 Jul 2022 07:26 PM IST
सार
शिवाजी नगर निवासी एक महिला ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मुहल्ले के ही कुछ लोग उसके परिवार से कारोबारी रंजिश रखते हैं। इसी के चलते पांच जुलाई को पड़ोसी विवाद करने लगे। 112 पर कॉल करने पर पुलिस आ गई।
विज्ञापन
झांसी में घर में घुसकर मारपीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवाजी नगर में कारोबारी रंजिश में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने घर में गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा और उसे भी पीट दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिवाजी नगर निवासी एक महिला ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मुहल्ले के ही कुछ लोग उसके परिवार से कारोबारी रंजिश रखते हैं। इसी के चलते पांच जुलाई को पड़ोसी विवाद करने लगे। 112 पर कॉल करने पर पुलिस आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस के जाने के बाद विपक्षी घर में घुस आए। उन्होंने मारपीट व छेड़खानी की। यहां तक की गर्भवती देवरानी के पेट में भी लात घूंसे मारे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमस्वरूप गुप्ता, आलोक गुप्ता, गौरव गुप्ता, गौरव शर्मा व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन