फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Electricity connection becomes expensive...will have to pay three times the price than before

Jhansi: बिजली कनेक्शन हुआ महंगा...उपभोक्ता को देने होंगे पहले से तीन गुना दाम

Tue, 30 Sep 2025 10:06 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 30 Sep 2025 10:06 AM IST
सार

स्मार्ट मीटर लगने से बिजली का बिल अधिक आने की शिकायत तो आ ही रही थी। अब कनेक्शन के लिए भी उपभोक्ताओं को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। पावर कारपोरेशन ने स्मार्ट मीटर के चार्ज जोड़ते हुए नए कनेक्शन की दरें जारी की हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Electricity connection becomes expensive...will have to pay three times the price than before
स्मार्ट मीटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्मार्ट मीटर लगने से बिजली का बिल अधिक आने की शिकायत तो आ ही रही थी। अब कनेक्शन के लिए भी उपभोक्ताओं को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। पावर कारपोरेशन ने स्मार्ट मीटर के चार्ज जोड़ते हुए नए कनेक्शन की दरें जारी की हैं। इसमें एक किलोवाट के कनेक्शन पर 1799 की जगह अब 6714 रुपये चुकाने होंगे। अभी तक उपभोक्ताओं से पुराने मीटर का चार्ज 980 रुपये ही लिया जाता था।
विज्ञापन


झांसी मंडल में 7.77 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं के यहां पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इन स्मार्ट मीटरों को अब प्रीपेड भी किया जा रहा है। अब तक करीब 2 लाख घरों में यह मीटर लगाए जा चुके हैं। अब प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे। पुराने मीटरों की जगह नए लगने वाले मीटरों पर कोई चार्ज नहीं देना है। भार उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जिन्हें नया कनेक्शन लेना है। झांसी जोन में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। ऐसे में कनेक्शन का रेट जो काफी कम था, इसके जुड़ने से अब तीन गुना से अधिक पहुंच गया है।
विज्ञापन



झांसी मंडल में लगाए जा चुके हैं 16.15 फीसदी स्मार्ट मीटर

झांसी मंडल के तीनों जिलों में कुल 7,71,357 कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। वर्तमान में 1,24,586 कनेक्शनों पर यह लगाए जा चुके हैं। यह प्रगति 16.15 प्रतिशत है। यदि सर्किल स्तर पर देखें तो झांसी शहर में 1,39,021 लक्ष्य के सापेक्ष 66,982 कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। झांसी ग्रामीण में 1,95,321 के सापेक्ष 4,762, ललितपुर में 1,63,304 के सापेक्ष 33,961 और उरई में 2,73,711 कनेक्शनों के सापेक्ष 18,881 पर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता रविन्द्र सिंह ने बताया कि नए कनेक्शन में अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य कर दिया गया है। इसका चार्ज अब उपभोक्ताओं से ही लिया जाएगा। ऐसे में इसके रेट जुड़ने से नए कनेक्शन के रेट बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed