{"_id":"69fff1f50c47bee37406956f","slug":"jhansi-electrician-dies-after-falling-from-the-fourth-floor-of-a-school-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: स्कूल की चौथी मंजिल से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, काम करते समय लिफ्ट पर पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: स्कूल की चौथी मंजिल से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, काम करते समय लिफ्ट पर पैर फिसलने से हुआ हादसा
Sun, 10 May 2026 08:18 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 10 May 2026 08:18 AM IST
सार
मुन्ना लिफ्ट की चौथी मंजिल पर काम कर रहा था तभी अचानक पैर फिसलने से वह गिर गया। गिरते ही अन्य साथी उसे इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
स्कूल की लिफ्ट से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत।
- फोटो : istock
विस्तार
बूढ़ा गांव स्थित स्कूल की लिफ्ट पर काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन का पैर फिसलने से वह चौथी मंजिल से गिर गया। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ा में जयपुरिया स्कूल का निर्माण चल रहा है। स्कूल बिल्डिंग में गोरखपुर निवासी मोहम्मद मुन्ना (35) भतीजे शकरम के साथ यहां बिजली संबंधी काम कर रहा था। शुक्रवार शाम को वह लिफ्ट के बॉक्स में चौथी मंजिल पर काम कर रहा था तभी अचानक पैर फिसलने वह गिर गया। मोहम्मद मुन्ना के गिरते ही साथी मजदूरों में हड़कंप मच गया। सभी इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां मुन्ना की मौत हो गई।
मृतक के भतीजे शकरम ने बताया कि मुन्ना की दो बेटी 15 साल की ताइबा और सात साल की जिकरा है। थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि मजदूर की मौत गिरकर हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।