फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Elder brother killed younger brother in a dispute over selling land, mother filed a report

Jhansi: जमीन बेचने के विवाद में बड़े ने किया छोटे भाई का कत्ल, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 28 Aug 2025 03:38 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 28 Aug 2025 03:38 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र अपराधिक प्रवृत्ति का है। पिछले साल उसने मां मक्खन देवी को किसी बात पर नाराज होकर बुरी तरह पीट दिया था। सिर में गहरी चोट आने से मां दो माह कोमा में रहीं।

विज्ञापन
Jhansi: Elder brother killed younger brother in a dispute over selling land, mother filed a report
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थाना चिरगांव के कलेक्टरगंज में मंगलवार देर रात जमीन बेचने के विवाद में बड़े ने छोटे भाई का खून बहा दिया। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि बड़ा भाई जितेंद्र अपने छोटे भाई राकेश पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था लेकिन राकेश इस पर राजी नहीं था। इसे लेकर दोनों में अवसर विवाद होता था। गुस्से में आकर जितेंद्र ने ने रॉड मारकर हत्या कर दी। मां मक्खन देवी ने बड़े बेटे के खिलाफ चिरगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कलेक्टरगंज मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुशवाहा छोटे भाई राकेश (35) के साथ हलवाई का काम करता था। हत्यारोपी जितेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसने ढाई लाख रुपये में अपना प्लाट बेच दिया। इससे मिली रकम जितेंद्र ने खर्च कर दी। अब उनके पास पैसा नहीं बचा। जितेंद्र छोटे भाई राकेश पर अपने हिस्से की जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। राकेश इस पर राजी नहीं था। वह अपनी जमीन बेचना नहीं चाहता था। दोनों के बीच अक्सर इसे लेकर झगड़ा होता था। मंगलवार रात शराब पीने के दौरान उनके बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उसने राकेश के सिर एवं पेट में रॉड मार दी।रॉड की चोट से राकेश की आतड़ियां बाहर आ गई। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने पर हत्यारोपी भाई चौकी के नीचे जा छुपा। पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर हिरासत में लिया। एसपी ग्रामीण डा. अरविंद कुमार के मुताबिक, हत्यारोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


पिटाई की वजह से दो माह कोमा में रही मां

परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र अपराधिक प्रवृत्ति का है। पिछले साल उसने मां मक्खन देवी को किसी बात पर नाराज होकर बुरी तरह पीट दिया था। उनका सिर दीवार से लड़ा दिया। सिर में गहरी चोट आने से मां दो माह कोमा में रहीं। कुछ माह पहले हालत सुधरने पर बेटी लक्ष्मी अपने साथ भांडेर लेकर चली गई। दोनों भाई शराब पीने के आदी थे। इस वजह से दोनों की पत्नियां भी उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं। जितेंद्र के खिलाफ चोरी समेत मारपीट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed