फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Education Department's ARP caught taking bribe of two thousand rupees

Jhansi: शिक्षा विभाग के एआरपी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने की कार्रवाई

Wed, 29 Jun 2022 04:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 29 Jun 2022 04:14 PM IST
सार

मऊरानीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मढ़वा के सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को शिकायत दी थी कि बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का निर्गत किया गया नोटिस समाप्त करने के एवज में उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई है। इसके बाद संगठन ने जाल फैलाकर आरोपी पकड़ लिया।

विज्ञापन
Jhansi Education Department's ARP caught taking bribe of two thousand rupees
शिक्षा विभाग के एआरपी रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मऊरानीपुर थाना इलाके में दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एआरपी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार को रंगे हाथों पकड़ा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मऊरानीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मढ़वा में तैनात सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह ने 27 जून को भ्रष्टाचार निवारण संगठन के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का निर्गत किया गया नोटिस समाप्त करने के एवज में एआरपी गजेंद्र कुमार ने उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दो हजार रुपये में बात तय हुई है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर शिक्षक एआरपी को रिश्वत की रकम देने पहुंचा, तभी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed