{"_id":"68faffcd7ea2dab97702eebf","slug":"jhansi-drunk-men-harassed-women-anti-romeo-team-took-action-against-two-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: शराब के नशे में महिलाओं को कर रहे थे परेशान, एंटी रोमियो टीम ने दो पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: शराब के नशे में महिलाओं को कर रहे थे परेशान, एंटी रोमियो टीम ने दो पर कार्रवाई
Fri, 24 Oct 2025 09:56 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:56 AM IST
सार
युवक शराब के नशे में महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाकर परेशान कर रहे थे। महिलाओं ने इसकी शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
एंटी रोमियो टीम ने डेली गांव में महिलाओं को परेशान कर रहे मध्य प्रदेश के दतिया निवासी दो युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ रक्सा थाने में मामला दर्ज कराया है।
एंटी रोमियो टीम के एसआई उमाशंकर मिश्रा मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। रक्सा थाना क्षेत्र के गांव डेली पुल के पास स्कूल जाने वाली गली में दो युवक शराब के नशे में महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाकर परेशान कर रहे थे। महिलाओं ने इसकी शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को रक्सा थाने लाया गया। दोनों ने अपने नाम मुकेश परिहार निवासी गोविंदगढ़ थाना उन्नाव बालाजी जिला दतिया व धर्मेंद्र परिहार निवासी चिरुला जिला दतिया बताया।