फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: DRM inspected Mauranipur railway station

Jhansi: डीआरएम ने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, पोल लगाने में लापरवाही पर जताई नाराजगी

Sat, 30 May 2026 09:13 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 30 May 2026 09:13 PM IST
सार

डीआरएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी पोलों को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त और मजबूत किया जाए। इसमें ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Jhansi: DRM inspected Mauranipur railway station
वाटर कूलर का निरीक्षण करते डीआरएम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने शनिवार को झांसी-बेलाताल रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर रुककर यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए डीआरएम ने यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति देखी। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए स्टेशन पर लगे वाटर कूलर का बारीकी से निरीक्षण किया। प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रिक लाइन के लिए लगाए गए पोल की स्थिति देखकर डीआरएम बेहद नाराज हुए। लापरवाही सामने आने पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। डीआरएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी पोलों को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त और मजबूत किया जाए। इसमें ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आंधी में पोल किसी यात्री या कर्मचारी के ऊपर गिरता है तो इसकी जिम्मेदार संबंधित अधिकारी की होगी।
विज्ञापन


स्टेशन के नए गेट और नई बिल्डिंग की शुरुआत को लेकर पूछे गए सवाल पर डीआरएम ने स्पष्ट किया कि जैसे ही दोहरीकरण के कार्य का औपचारिक उद्घाटन होगा, इसी के साथ स्टेशन के नए सर्कुलेटिंग एरिया, नए प्रवेश द्वार, नई बिल्डिंग और नए बुकिंग ऑफिस को भी जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बड़े हिस्से में शेड नहीं है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा एक और नया बुकिंग ऑफिस भी प्रस्तावित है। दिल्ली और अन्य महानगरों के लिए ट्रेनों की कमी के सवाल पर डीआरएम ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि अब तक सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों के संचालन की क्षमता सीमित थी। लेकिन, दोहरीकरण का कार्य पूरा होते ही रेलवे की क्षमता काफी बढ़ जाएगी। इसके बाद कई नई ट्रेनों की शुरुआत और महत्वपूर्ण ट्रेनों के मऊरानीपुर में स्टॉपेज के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जानकारी देते डीआरएम...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed