{"_id":"61c46c22e36f8269b25ab8a0","slug":"jhansi-doctor-had-strangled-an-elderly-woman-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: 'डॉक्टर' ने की थी बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: 'डॉक्टर' ने की थी बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 23 Dec 2021 06:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:01 PM IST
सार
सीओ डॉ प्रदीप कुमार के मुताबिक, पूछताछ में मालूम चला कि दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे। बुजुर्ग महिला अक्सर शराब पीकर गाली गलौज करती थी। दो दिन पहले दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद आवेश में आकर डॉ. भगवत प्रसाद (72) ने तार से उसका गला घोट दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-झांसी सर्विस रोड पर हुई बुजुर्ग महिला के हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। उसकी हत्या पूर्व स्वास्थ्य सुपरवाइजर उर्फ डॉक्टर ने की थी। हत्या के बाद अपने नौकर की मदद से बुजुर्ग महिला का शव वह सड़क के किनारे फेंक आया था।
विज्ञापन
सीओ डॉ प्रदीप कुमार के मुताबिक, पूछताछ में मालूम चला कि दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे। बुजुर्ग महिला अक्सर शराब पीकर गाली गलौज करती थी। दो दिन पहले दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद आवेश में आकर पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर भगवत प्रसाद (72) ने तार से उसका गला घोट दिया। उसके बाद उसका शव फेंक कर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्यवाही के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।