{"_id":"68bfb2dc2b7ab8394d022e02","slug":"jhansi-doctor-brutally-beaten-up-after-entering-hospital-masked-men-caught-on-cctv-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हॉस्पिटल में घुसकर डॉक्टर की ताबड़तोड़ पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हॉस्पिटल में घुसकर डॉक्टर की ताबड़तोड़ पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश, पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 09 Sep 2025 10:24 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:24 AM IST
सार
डॉक्टर पर जमकर थप्पड़ और घुसे बरसाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। निरीक्षक संतोष अवस्थी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
डॉक्टर को पीटते नकाबपोश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संजीवनी अस्पताल में घुसकर नकाबपोशों ने डॉक्टर की ताबड़तोड़ पिटाई कर दी है। डॉक्टर पर जमकर थप्पड़ और घुसे बरसाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने तोड़फोड़ करने एवं नर्सिग स्टॉफ पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुटी है। मरीज को डिस्चार्ज करने के बाद आए नकाबपोशों ने घटना को अंजाम दिया है।
गणेश इन्कलेव निवासी डा.मंदीप मैडिया ने पुलिस को बताया कि चिरगांव के धमाना खुर्द निवासी बलवंत सिंह ने अपनी पत्नी कमलेश देवी को उनके नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। रविवार को कमलेश को डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उनका पुत्र शिवदीप अपने कई साथियों के साथ हॉकी एवं डंडे लेकर नर्सिंग होम आ धमका। आरोपियों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपी उनके चैंबर में घुस आए। उन पर धारदार हथियार से प्रहार किया। उन पर बोतल खींचकर मारी। यह उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी के हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। मारपीट में रेनू एवं रामवती को भी चोट आ गई। उनके पुलिस को सूचना देने पर आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले।
डा.मंदीप की तहरीर पर पुलिस ने शिवदीप समेत ऋतिक, दीपक, मयंक, जयंत समेत आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। निरीक्षक संतोष अवस्थी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
देखें वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन