{"_id":"68c7d2893eb0dab4ff07c64e","slug":"jhansi-divisional-mandi-deputy-director-caught-red-handed-taking-bribe-anti-corruption-team-nabbed-him-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन: संभागीय मंडी उप निदेशक रिश्वत लेते पकड़े, विभाग के ही सेवानिवृत्त कर्मचारी से ले रहे थे घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी करप्शन: संभागीय मंडी उप निदेशक रिश्वत लेते पकड़े, विभाग के ही सेवानिवृत्त कर्मचारी से ले रहे थे घूस
Mon, 15 Sep 2025 02:17 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:17 PM IST
सार
मंडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी बृजमोहन मिश्रा ने बताया कि वह लिपिक के पद पर तैनात था, जुलाई 2017 में वह सेवानिवृत्त हो गया था। ग्रेड वेतन का लाभ प्रदान किये जाने के लिए उसने प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
एंटी करप्शन कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में एंटी करप्शन टीम ने संभागीय उपनिदेशक प्रशासन (विपणन) शिवकुमार राघव को रिश्वत लेते रहे हाथ पकड़ लिया। उपनिदेशक के पकड़े जाने से कार्यालय में हड़कंप मच गया। मंडी के ही सेवानिवृत्त कर्मचारी से ही घूस ले रहे थे। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम को बताया था कि उनके एक भुगतान की एवज में उपनिदेशक की ओर से पैसों की मांग की जा रही है। इस शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने टैप टीम गठित की।
सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे ट्रैप टीम बस अड्डा के समीप स्थित मंडी कार्यालय पहुंची। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उपनिदेशक शिवकुमार राघव को रूपये थमाने की कोशिश की वैसे ही एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंच गई और उपनिदेशक को गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम उपनिदेशक को लेकर सदर थाने पहुंची है। यहां उपनिदेशक के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
मंडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी बृजमोहन मिश्रा ने बताया कि वह लिपिक के पद पर तैनात था, जुलाई 2017 में वह सेवानिवृत्त हो गया था। ग्रेड वेतन का लाभ प्रदान किये जाने के लिए उसने प्रार्थना पत्र दिया था। जुलाई से उसको बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था। कहते थे पैसा लाओ जैसे और लोगों किया है वैसे ही काम करेंगे। 65 हजार में उसकी बात हुई थी। पहली किस्त के तौर पर 30 हजार देने आया था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सेवानिमंडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी बृजमोहन मिश्रावृत्त कर्मचारी बृजमोहन मिश्रा ने बताया...