फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: District Magistrate attends the 'Sampoorna Samadhan Diwas' held in Garautha.

Jhansi: गरौठा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम, शिकायतों को एक हफ्ते में निपटाने के दिए निर्देश

Mon, 06 Jul 2026 08:42 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 06 Jul 2026 08:42 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस मौके पर डीएम ने लिंक एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे लेखपालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 

विज्ञापन
Jhansi: District Magistrate attends the 'Sampoorna Samadhan Diwas' held in Garautha.
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

गरौठा तहसील में जिलाधिकारी गौरांग राठी के मुख्य आतिथ्य व एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में रविवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर 190 प्रार्थना पत्र आए, इनमें से मात्र 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो सका। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना। साथ ही उन्होंने शिकायतों का निस्तारण एक हफ्ते में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डीएम ने लिंक एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे लेखपालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व से संबंधित 82 प्रार्थना पत्र आए। इसके बाद जिलाधिकारी ने पुरानी तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, सीओ गरौठा पीयूष पांडेय के साथ मिलकर पौधरोपण किया। साथ ही उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं व पत्रकारों ने विगत दिनों लेखपाल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ की गई अभद्रता के विरोध ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई। ग्राम नईबस्ती निवासी उमा पत्नी राकेश ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि 4 जुलाई को उसके गांव के ही दो दबंगों ने पीड़िता व पीडिता के पति को गालियां दीं। पीड़िता के विरोध करने पर दबंग मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित दंपती ने दोनों दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


इस मौके पर तहसीलदार अमृतलाल, विभागीय वनअधिकारी संतोष रावत, क्षेत्रीय वनाधिकारी गुरसराय राधेश्याम दिवाकर, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमंत कुमार, नायब तहसीलदार राधा पालीवाल, प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह, गुरसराय चिकित्साधिकारी ओपी राठौर, डाॅ. विवेक सोनी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed