फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Dispute between committee and government appointed principals in Inter College in Mehrauni

Jhansi: महरौनी में इंटर कॉलेज में समिति व शासन से नियुक्त प्रधानाचार्यों में विवाद, एक ने मारा थप्पड़

Tue, 11 Oct 2022 09:18 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 11 Oct 2022 09:18 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शासन द्वारा नियुक्त प्रधानाचार्य समिति के प्रधानाचार्य के पीछे-पीछे जाते दिखाई देते हैं और जब कार्यालय में प्रवेश करते हैं, तो समिति के प्रधानाचार्य ने उन्हें धक्का देकर थप्पड़ जड़ दिया और कमरे से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
Jhansi: Dispute between committee and government appointed principals in Inter College in Mehrauni
वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

महरौनी क्षेत्र के एक एडेड इंटर कॉलेज में समिति द्वारा नामित प्रधानाचार्य ने शासन द्वारा नियुक्त प्रधानाचार्य के कुर्सी पर बैठने पर विवाद हो गया और समिति के प्रधानाचार्य भड़क गया और शासन से आए प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो स्टाफ के शिक्षकों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम बच्चों के सामने ही हुआ। शासन से नियुक्त प्रधानाचार्य ने कोतवाली महरौनी में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


महरौनी स्थित शांति निकेतन इंटर कॉलेज में शासन से नियुक्त प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह इस कॉलेज में 30 जून से प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विधायक निधि के गबन के आरोपी एवं पीटीए निधि का दुरुपयोग करने के आरोपी होने के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश से प्रभारी प्रधानाचार्य पद से हटाए गए प्रवक्ता की मंगलवार को उनके कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिसकी वजह से वह उत्तेजित हो गए ओर उनके प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। वीडियो बनाए जाने पर उनका मोबाइल छीन लिया और कैंपस में इधर उधर घूमने लगे। पीछे पीछे जाकर वह मोबाइल मांगने लगे तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन पर हमला बोल दिया, जिससे उनका जबड़ा हिल गया और मुंह के अंदर घाव हो गए हैं। उक्त अमर्यादित एवं अवैधानिक व्यवहार अनेक छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया, जिससे न केवल प्रधानाचार्य की गरिमा गिरी, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा में भी ह्रास हुआ है। इससे उसे मानसिक पीड़ा पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ ही यह अनुरोध किया कि संबंधीजन ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कई बार आदेश, निर्देश देने के बाद भी संस्था के प्रशासनिक एवं वित्तीय अभिलेख उसे हस्तगत नहीं कराए हैं, जिससे इन अभिलेखों में अपने ढंग से प्रयोग करने एवं छेड़छाड़ करने की प्रबल संभावना बनी रहती है। संस्था के प्रधानाचार्य कार्यालय पर उसे अधिकृत रूप से प्रभारी प्रधानाचार्य होने के उपरांत भी प्रयोग नहीं करने दिया जाता है और वह खुद उक्त कार्यालय एवं अभिलेखों पर अधिकार किए हैं। पीड़ित प्रधानाचार्य ने प्रभारी कोतवाली निरीक्षक से आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ड्यूटी लगाने को लेकर हुआ विवाद

उक्त इंटर कॉलेज में मंगलवार को सुबह स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा होनी थी, जिसके चलते परीक्षा में ड्यूटी लगाने को लेकर समिति की ओर से तैनात प्रधानाचार्य का शासन की ओर से तैनात किए गए प्रधानाचार्य से विवाद हो गया और दोनों में काफी देर तक बहस होती रही।

मोबाइल मांगने पर मारे थप्पड़

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शासन द्वारा नियुक्त प्रधानाचार्य समिति के प्रधानाचार्य के पीछे-पीछे जाते दिखाई देते हैं और जब कार्यालय में प्रवेश करते हैं, तो समिति के प्रधानाचार्य ने उन्हें धक्का देकर थप्पड़ जड़ दिया और कमरे से बाहर निकाल दिया।



शांति निकेतन इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच विवाद की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार इस मामले की जांच कराई जा रही है जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई होगी।
- केशवनाथ, क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed