{"_id":"62da8e97315d045e6200ae20","slug":"jhansi-disha-kendriya-vidyalaya-student-became-the-intermediate-topper-passed-the-examination-with-98-2-perc","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: केंद्रीय विद्यालय की दिशा बनीं इंटरमीडिएट की टॉपर, 98.2 फ़ीसदी अंक से पास की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: केंद्रीय विद्यालय की दिशा बनीं इंटरमीडिएट की टॉपर, 98.2 फ़ीसदी अंक से पास की परीक्षा
Fri, 22 Jul 2022 05:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Jul 2022 05:18 PM IST
सार
दिशा शुरू से ही टॉपर रही है, हाई स्कूल की परीक्षा में भी उनके 96.4% अंक प्राप्त किए थे। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी होने तक उन्होंने कभी भी कोचिंग नहीं की। आगे चलकर वे सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी। उनके पिता की कपड़े की दुकान है।
विज्ञापन
12वीं की टॉपर दिशा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया है। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा दिशा गोयल ने जिले में टॉप किया है। उनके 98.2 अंक आए हैं। जबकि, महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के सोमिल जैन ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
दिशा शुरू से ही टॉपर रही है, हाई स्कूल की परीक्षा में भी उनके 96.4% अंक प्राप्त किए थे। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी होने तक उन्होंने कभी भी कोचिंग नहीं की। उन्होंने बताया कि स्कूल में की गई पढ़ाई का रिवीजन अगर घर पर आकर अच्छे से किया जाए तो कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ती है। आगे चलकर वे सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी। उनके पिता की कपड़े की दुकान है। जबकि, मां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
यहां पर देख सकते हैं नतीजे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की टर्म 2 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 12वीं के परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in से देखा जा सकता है। साथ ही, एसएमएस, डिजिलॉकर इत्यादि के जरिये भी सीबीएसई टर्म 2 नतीजों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन