फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Differently-abled woman denied wheelchair

Jhansi: दिव्यांग महिला को नहीं मिली व्हीलचेयर, पीड़िता ने खेत से जबरन सड़क निकालने का लगाया आरोप

Mon, 06 Jul 2026 08:29 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 06 Jul 2026 08:29 PM IST
सार

दिव्यांग महिला सम्पूर्ण समाधान दिवस में घुटनों व हाथों के बल बड़ी मुश्किल से पहुंची। तहसील परिसर में दिव्यांगों के लिए रखी जाने वाली व्हीलचेयर की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। पीड़िता ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Jhansi: Differently-abled woman denied wheelchair
तहसील के समाधान दिवस में आती महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊरानीपुर तहसील समाधान दिवस में अपनी फरियाद लेकर आई एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर तक नसीब नहीं हुई, वह किसी तरह अधिकारियों की चौखट तक पहुंच सकी।
विज्ञापन


पठाकरका निवासी पार्वती ने बताया कि उसके खेत से जबरन सड़क निकाली जा रही है, जबकि ग्राम में सेक्टर पहले से ही निर्धारित बना है, लेकिन जिम्मेदार लोग उस निर्धारित सेक्टर से रास्ता न निकालकर उसकी निजी भूमि को निशाना बना रहे हैं। पार्वती ने जब इस अवैध सड़क निर्माण का विरोध किया और मना किया, तो भी दबंग और संबंधित लोग नहीं माने और जबरन काम पर आमादा हैं। घुटनों व हाथों के बल गई इस महिला को देखकर भी किसी का दिल नहीं पसीजा। तहसील परिसर में दिव्यांगों के लिए रखी जाने वाली व्हीलचेयर की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। पीड़िता ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed