फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Dholpur railway section will be affected due to the work of third line

तीसरी लाइन के कार्य के चलते प्रभावित रहेगा झांसी- धौलपुर रेलखंड

Thu, 21 Jul 2022 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jhansi-Dholpur railway section will be affected due to the work of third line
झांसी। झांसी-धौलपुर के बीच आंतरी स्टेशन के पास तीसरी लाइन के कार्यों के लिए शुक्रवार को इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक गाड़ी संख्या (11807) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आगरा और (11808) आगरा से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह पांच गाड़ियां इसके चलते विलंबित रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या (19665) खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 9.25 मिनट के बजाए 10.45 मिनट पर खजुराहो से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या (11077) पुणे-जम्मूतवी 50 मिनट, मुंबई-फिरोजपुर (12137) 35 मिनट, मदुरई-चंड़ीगढ़ (12687) को 30 मिनट एवं झांसी से नई दिल्ली (12279) 15 मिनट विलंब से रवाना होगी। रेल अफसरों के मुताबिक सिर्फ एक दिन के लिए इस रूट पर गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। शनिवार से यहां पुरानी स्थिति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed