Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Deputy CM Brijesh Pathak inspected Gursarai CHC, enraged by the filth and disorder.

Jhansi: जंग लगे औजारों से उपचार, डिप्टी सीएम की अफसरों को फटकार, गुरसराय में स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Thu, 18 Dec 2025 04:10 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 18 Dec 2025 04:10 PM IST
सार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को गुरसराय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। 

विज्ञापन
Jhansi: Deputy CM Brijesh Pathak inspected Gursarai CHC, enraged by the filth and disorder.
गुरसराय सीएचसी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को गुरसराय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



गंदगी देख लगाई फटकार
उप मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:20 बजे खेर इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां से वे सीधे सीएचसी के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, एक्स-रे कक्ष सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। दवा वितरण कक्ष से जुड़े शौचालय में गंदगी पाए जाने पर डिप्टी सीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएमओ और स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को फटकार लगाई। लैब के निरीक्षण के दौरान यहां रखा फायर सिलिंडर कालातीत पाया गया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन



यह भी मिली अव्यवस्थाएं
दंत चिकित्सक कक्ष में दवाओं का स्टॉक अव्यवस्थित ढंग से रखा हुआ था। दवाओं पर धूल जमी हुई थी और इंजेक्शन की खाली बोतलों का ढेर लगा हुआ था। इसके अलावा यहां कालातीत दवाएं भी रखी पाईं गईं। औजार भी जंग लगे पाए गए। इस पर उप मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने दंत चिकित्सक सहित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सीएमओ से दंत चिकित्सक का स्थानांतरण दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहे मौजूद
इससे पूर्व खेर इंटर कॉलेज में उप मुख्यमंत्री का स्वागत गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, नगर पंचायत गरौठा के चेयरमैन अरुण मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निहिल सिंघई, आशीष खरे, राकेश त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी आदि ने किया।


 
Trending Videos

Jhansi: Deputy CM Brijesh Pathak inspected Gursarai CHC, enraged by the filth and disorder.
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मरीजों से बात करते हुए - फोटो : संवाद
त्रयोदशी में शामिल हुए
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आड़ी सड़क स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित महंत वैदेही बल्लभ शरण के पिता की त्रयोदशी में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, क्षेत्रीय प्रचारक अनिल, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, राजीव अरजरिया, मुन्ना महराज, अजय चतुर्वेदी, दिनेश नायक, आशीष खरे, अमन गोस्वामी, संजय चतुर्वेदी, जितेंद्र कुशवाहा, नितिन मिश्रा, रामजी सोनी आदि उपस्थित रहे। इसके बाद डिप्टी सीएम मोहल्ला पटकाना में रहने वाले पं. दीपेंद्र अड़जरिया के घर भी गए।


फसल बीमा में गड़बड़ी का उठा मुद्दा
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कमलेश लंबरदार और जिला उपाध्यक्ष कमलेश लिटौरिया की अगुवाई में किसानों ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये फसल बीमा में हुई गड़बड़ी की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा केन-बेतवा लिंक परियोजना की विसंगतियों को भी दूर करने की मांग की। इस दौरान डिप्टी सीएम से सीएचसी में ट्रामा सेंटर स्थापित करने, पोस्टमार्टम की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था बनाने, अस्पताल में संसाधन बढ़ाने, स्टाफ की कमी दूर करने आदि की भी मांग की गई। इस मौके पर मोहनीश अग्रवाल, समाजसेवी सतीश चौरसिया, प्रसिद्ध नारायण यादव, गोविंद सिंह सिसोदिया, रामनारायण पस्तोर, अंकित सेंगर आदि मौजूद रहे।


एएनएम ने किया प्रदर्शन
गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उप मुख्यमंत्री के समक्ष एएनएम ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने एएनएम ने बकाया वेतन दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने की वजह से उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद, उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


ये बोले जिम्मेदार...
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को निरीक्षण में दंत चिकित्सक की अलमारी में सुन्नता के पांच-छह इंजेक्शन की वायल खाली मिलीं। औजार रखने की ट्रे पर जंग लगी थी, जिस पर संबंधित डॉक्टर को नोटिस देकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। स्टरलाइजेशन (रोगाणुनाशन) मशीन में भी गड़बड़ी मिली थी। नेत्र विभाग में भी गड़बड़ी मिली है। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित चिकित्सक के स्थानांतरण की बात कही है, जिसका पालन किया जाएगा।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सीएचसी में निरीक्षण के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed