फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi depot will get 16 electric buses in April

Jhansi News: झांसी डिपो को अप्रैल में मिलेंगी 16 इलेक्टि्रक बसें

Sun, 16 Mar 2025 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jhansi depot will get 16 electric buses in April
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। महाकुंभ में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए खरीदी इलेक्टि्रक बसों में से 16 झांसी डिपो में अप्रैल तक आ जाएंगी। इन बसों के सुचारु संचालन के लिए चिह्नित चालकों को अगले सप्ताह डॉ. राममनोहर लोहिया कार्यशाला कानपुर भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार ये बसें झांसी से ललितपुर के लिए संचालित होंगी।


झांसी-ललितपुर के रास्ते में मध्यप्रदेश की सीमा पड़ती है। इसकी वजह से ललितपुर के लिए रोडवेज बसें चलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार से परमिट लेना अनिवार्य है। परमिट मिलने में दिक्कत आती है इसकी वजह से झांसी-ललितपुर के बीच रोडवेज की तीन ही बसों का संचालन होता है जबकि इस रूट पर हजारों सवारियों का रोजाना आवागमन होता है। रोडवेज बसें न मिलने की वजह से लोगों को मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


अब झांसी डिपो को 16 इलेक्टि्रक बसें मिलने की क्लीन चिट मिल गई है। चूंकि इन बसों का संचालन करने के लिए परमिट की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसलिए सभी बसें झांसी-ललितपुर के बीच चलाने का फैसला लिया गया है। यह बसें अप्रैल तक आ जाएंगी, जिन्हें चलाने के लिए चिह्नित किए गए चालकों को जल्द ट्रेनिंग के लिए कानपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि झांसी डिपो को अप्रैल तक 42 सीटर इलेक्टि्रक बसें मिल जाएंगी। इन बसों का संचालन झांसी से ललितपुर अथवा ललितपुर के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed