फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Death of a young man who was injured after a fight the attacker absconded

झांसी: झगड़े के बाद गोली लगने से घायल हुए युवक की मौत, हमलावर फरार

Sun, 30 Jan 2022 02:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 30 Jan 2022 02:54 PM IST
सार

मोहित मिश्रा कार से मेडिकल की ओर जा रहा था। मोहित ने जीवनशाह तिराहे पर एक बाइक सवार को कार सवारों से झगड़ते हुए देखा। ट्रैफिक जाम होने के कारण मोहित झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने पहुंचा तो बाइक सवार उससे ही लड़ने लगा और उसने मोहित को गोली मार दी।

विज्ञापन
Jhansi: Death of a young man who was injured after a fight the attacker absconded
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर थाना कोतवाली में शनिवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली इलाके की नारियल वाली गली निवासी शिक्षक अनिल मिश्रा का पुत्र मोहित मिश्रा (27) शनिवार की शाम तकरीबन नौ बजे अपने दोस्त रवि के साथ कार में सवार होकर मेडिकल की ओर जा रहा था। इसी बीच मोहित ने जीवनशाह तिराहे पर एक बाइक सवार को कार सवारों से झगड़ते हुए देखा। बीच सड़क पर झगड़ा होने की वजह से ट्रैफिक जाम था। मोहित कार से उतरकर झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने पहुंचा।

विज्ञापन

बाइक सवार ने मार दी गोली और हो गया फरार

बाइक सवार मोहित से उलझ गया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी, इसी बीच बाइक सवार ने फायर कर दिया, जो मोहित के पेट में लगा और बाइक सवार घटनास्थल से बेखौफ अंदाज में निकल गया। घायल मोहित को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक हाथ खाली हैं। भीड़भाड़ के बीच सरे राह हुई इस घटना से शहर में सनसनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed