फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Cyber team places a hold on funds in a bank account; recovers ₹98,000 lost to fraud.

Jhansi: साइबर टीम ने बैंक खाते में रकम पर लगवाया होल्ड, ठगी के 98 हजार रुपये कराए वापस

Fri, 11 Sep 2026 12:43 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 11 Sep 2026 12:43 PM IST
सार

शिकायत मिलने के बाद सदर बाजार थाने की साइबर टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की धनराशि पर तत्काल होल्ड लगवाया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।
 

विज्ञापन
Jhansi: Cyber team places a hold on funds in a bank account; recovers ₹98,000 lost to fraud.
थाना सदर बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर बाजार थाना पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को यूपीआई धोखाधड़ी में गंवाए 98 हजार रुपये वापस दिलाए। ठगी की शिकायत मिलते ही टीम ने संबंधित बैंक के माध्यम से धनराशि पर रोक लगवाई।
विज्ञापन


सदर बाजार थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि खिरकपट्टी निवासी सोन सिंह के साथ 16 अगस्त को साइबर ठगी हुई थी। उनके खाते से 98 हजार रुपये निकल गए थे। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद सदर बाजार थाने की साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की धनराशि पर तत्काल होल्ड लगवाया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।
विज्ञापन


रकम की वापसी
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप 10 सितंबर को पीड़ित सोन सिंह को उनकी पूरी 98 हजार रुपये की रकम वापस मिल गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने सदर बाजार पुलिस और साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने पुलिस दल का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed