{"_id":"68f4898a1f922f026e01c4d2","slug":"jhansi-customers-flocked-to-shop-on-dhanteras-business-worth-rs-312-crore-done-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक, 312 करोड़ का हुआ कारोबार...दमका सोना, देर रात बाजार रहे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक, 312 करोड़ का हुआ कारोबार...दमका सोना, देर रात बाजार रहे गुलजार
Sun, 19 Oct 2025 12:17 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:17 PM IST
सार
सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक, रियल एस्टेट के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई। व्यापारियों के मुताबिक, बाजार में करीब 312 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। पिछले साल करीब 130 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
महंगा होने के बावजूद धनतेरस पर सोने की चमक खूब निखरी। शनिवार को बाजारों में दोपहर से उमड़ी भीड़ देर रात तक बनी रही। सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक, रियल एस्टेट के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई। व्यापारियों के मुताबिक, बाजार में करीब 312 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। पिछले साल करीब 130 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
धनतेरस पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसे में लोग इस दिन बाजार में उमड़ते हैं। शनिवार को धनतेरस का त्योहार श्रद्धा से मनाया गया। सुबह से ही खरीदार बाजार में पहुंचने लगे थे लेकिन दोपहर बाद भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। शनिवार को सदर बाजार, मानिक चौक, सीपरी बाजार, झोकनबाग, इलाइट, बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, जवाहर चौक, सुभाषगंज जैसे प्रमुख बाजारों में भीड़ रही। शाम के समय बाजार में पैदल चलना दूभर हो गया। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक के सामान की खरीदारी करने में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा, कपड़े, सजावटी सामान, पूजन सामग्री आदि की भी दिनभर खरीद होती रही। ग्राहकों के स्वागत में बाजार भी सजे-धजे नजर आए।
बीडा ने बाजार को किया समृद्ध
झांसी में विकसित हो रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का असर भी बाजार में साफतौर पर दिखाई दिया। 33 गांव के लोगों को जमीन के बदले मिले चार गुना मुआवजा से उनके पास अच्छा खासा पैसा उपलब्ध हुआ। ऐसे में उन्होंने कार, सोना, घर-मकान तक की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
खूब बिके दो और चार पहिया वाहन
वाहन कारोबारी विकास राय ने बताया कि झांसी में 400 के आसपास चार पहिया वाहन बिके। इससे 50 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं, कारोबारी वैभव खन्ना ने बताया कि बाजार में इस बार जीएसटी कम होने का असर दिखा। करीब 5 हजार से अधिक दो पहिया वाहन बिके। इससे करीब 32 करोड़ का कारोबार हुआ।
जमकर खनके सिक्के
सराफा कारोबारी अतुल अग्रवाल ने बताया कि बाजार में महंगाई के बाद भी जमकर खरीदारी हुई। सोने के सिक्के खूब बिके। कारोबारी नीलेश सोनी ने बताया कि धनतेरस पर गहने तो कम बिके लेकिन सोने के सिक्कों की मांग रही। बताया कि सराफा सेक्टर में झांसी में 50 करोड़ का कारोबार हुआ।
जीएसटी कम होने का दिखा असर
जीएसटी कम होने का सबसे ज्यादा असर इलेक्ट्रॉनिक मार्केट पर रहा। नवरात्र से ही इलेक्ट्रॉनिक सामान की जमकर खरीदारी की जा रही है। धनतेरस आते-आते खरीदार खूब हुई। कारोबारी पुखराज ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में करीब 100 करोड़ का कारोबार हुआ।
इस सेक्टर में इतना हुआ कारोबार
सराफा 50 करोड़
ऑटोमोबाइल दो पहिया 32 करोड़
ऑटोमोबाइल चार पहिया 50 करोड़
बर्तन 10 करोड़
रियल एस्टेट 70 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक 100 करोड़