{"_id":"6a45faca2304c50da401e100","slug":"jhansi-crackdown-to-begin-on-school-vehicles-operating-without-fitness-certificates-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर कसेगा शिकंजा, परिवहन विभाग ने शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर कसेगा शिकंजा, परिवहन विभाग ने शुरू किया अभियान
Thu, 02 Jul 2026 11:14 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:14 AM IST
सार
परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की फिटनेस और परमिट की जांच के लिए पांच टीमें लगाई है।
विज्ञापन
आरटीओ, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिवहन विभाग ने स्कूल खुलते ही अब स्कूल वाहनों की फिटनेस और परमिट की जांच शुरू कर दी है। 15 जुलाई तक सेफ फ्यूचर अभियान के दौरान सभी विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा मानकों की जांच किए जाने के साथ ही मानक के विपरीत मिलने वाले वाहनों के परमिट निरस्त होेंगे।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम ने बताया कि जनपद में 458 स्कूली वाहन वर्तमान में पंजीकृत है। विद्यालय के प्रबंधक शपथ पत्र देंगे कि फिटनेस व परमिट के कागजात पूर्ण न होने पर वह वाहनों का संचालन नहीं कराएंगे। बुधवार को स्कूल खुलने के पहला दिन होने की वजह से अलग-अलग टीमों ने चेकिंग की। इसके लिए पांच टीम लगाई गई हैं।