फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Controversial hoardings bearing the slogan 'Akhilesh's mafia and mafia's Akhilesh' have been put up.

Jhansi: झांसी में लगीं 'अखिलेश के माफिया और माफिया के अखिलेश' लिखी विवादित होर्डिंग, सपाइयों ने उतरवाईं

Mon, 21 Sep 2026 04:44 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 21 Sep 2026 04:44 PM IST
सार

होर्डिंग में सपा प्रमुख से लेकर स्थानीय नेताओं की फोटो चस्पा करते हुए लिखा गया कि 'अखिलेश के माफिया और माफिया के अखिलेश'।

विज्ञापन
Jhansi: Controversial hoardings bearing the slogan 'Akhilesh's mafia and mafia's Akhilesh' have been put up.
झांसी में लगी होर्डिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा नेताओं के विवादित होर्डिंग लगाने पर फिर सियासी घमासान हो गया। सपा और माफिया का गठजोड़ दर्शाते हुए झांसी में कई जगहों पर रातों रात ऐसी विवादित होर्डिंग लग गए, जिनकी जानकारी होने पर सपाइयों ने उतरवाईं। इस तरह के होर्डिंग लगने के पीछे सपा अब सत्ताधारी पार्टी भाजपा को जिम्मेदार बता रही है। वहीं, भाजपा ने इस मामले में पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

झांसी में इस तरह के होर्डिंग रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे के आसपास लगाए गए। इनमें चार-चार होर्डिंग कचहरी चौराहा और जेल चौराहा पर लगे थे। इलाइट से पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर भी दो होर्डिंग लगे थे। होर्डिंगों में सपा नेता आजम खां के अलावा मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के भी फोटो लगे हुए थे। इनमें लिखा था कि आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार। होर्डिंगों में सपा और माफिया का गठजोड़ दर्शाते हुए स्लोगन भी लिखे थे। इसके अलावा झांसी के भी दो कद्दावर सपा नेताओं की फोटो के साथ भी होर्डिंग लगाए गए।

विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर सोमवार को सुबह तड़के पौने चार बजे आकाश यादव समेत कई सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने एक-एक कर होर्डिंगों को उतरवाना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सपाइयों ने वायरल किया। इस घटनाक्रम से जहां एक बार फिर झांसी का सियासी पारा गरमा गया। वहीं, सपा और भाजपा एक-दूसरे पर ही आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में भाजपा पार्षद ने भी लगवाए थे होर्डिंग
13 अगस्त को झांसी में भाजपा पार्षद अमित राय की तरफ से भी होर्डिंग लगाए गए थे। इनमें झारखंड में पेपर लीक को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा गया था। इस पर सपाइयों ने विरोध जताते हुए कई जगह होर्डिंग फाड़ दिए थे। फिर पार्षद की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह समेत 10 लोगों पर नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

 

आमने-सामने
यूपी ही नहीं पूरा देश जानता है कि सपा का हाथ माफिया के साथ है। भाजपा ने ऐसी कोई होर्डिंग नहीं लगवाई हैं। बल्कि, सपाइयों ने ही पहले ऐसी होर्डिंग लगाई फिर कुछ देर बाद उतारने पहुंच गए ताकि इसे राजनीतिक घटनाक्रम दिखाया जा सके- प्रदीप पटेल, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

इस तरह के होर्डिंग लगाने के पीछे भाजपा है। चुनाव से पहले जनता को गुमराह करने के लिए बीजेपी इस तरह के होर्डिंग लगा रही है। ताकि, जरूरी मुद्दों से जनता का ध्यान भटके। सपा कार्यकर्ताओं ने ऐसी सभी होर्डिंग को लगते ही उतार दिया।- बृजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष, सपा।



वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed