{"_id":"68dcedc176dbbefeed05b6bc","slug":"jhansi-contract-ends-third-class-employees-will-work-in-fourth-class-employees-protested-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अनुबंध खत्म... चतुर्थ श्रेणी में काम करेंगे थर्ड क्लास कर्मी, कर्मचारियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अनुबंध खत्म... चतुर्थ श्रेणी में काम करेंगे थर्ड क्लास कर्मी, कर्मचारियों ने जताया विरोध
Wed, 01 Oct 2025 02:31 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:31 PM IST
सार
गुस्साए कर्मियों ने कॉलेज प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध किया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन का तर्क है कि यह व्यवस्था कुछ समय के लिए की गई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विस्तार
मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मी अब चतुर्थ श्रेणी में काम करेंगे। इससे गुस्साए कर्मियों ने कॉलेज प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध किया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन का तर्क है कि यह व्यवस्था कुछ समय के लिए की गई है। जल्द नया अनुबंध होने के साथ पूर्व पदों पर समायोजित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में सृजित नियमित श्रेणी के पदों के सापेक्ष आउटसोर्स कर्मियों की आपूर्ति के लिए किया गया अनुबंध मंगलवार को खत्म हो गया है। अनुबंध को विस्तारित नहीं किया गया है। इसके चलते, 10 सितंबर को वित्त नियंत्रक एवं अन्य उच्च अधिकारियों की चार सदस्यीय कमेटी ने बैठक की। फैसला हुआ कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के संचालन एवं कार्यरत कर्मियों के हित के चलते अन्य अनुबंध में नर्सिंग संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी व तकनीकी श्रेणी के रिक्त पदों पर स्थानांतरित किया गया है। ये कर्मी बुधवार से हस्तांतरित होंगे। इस आदेश से कुछ कर्मियों में आक्रोश है। आरोप है कि कई साल से कार्यरत होने के बावजूद प्रमोशन के बजाय डिमोशन किया जा रहा है।
वहीं, डॉ. मयंक सिंह का कहना है कि यह व्यवस्था कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए की गई है, वह भी कुछ समय के लिए। जल्द ही नए अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और फिर कर्मी यथावत श्रेणी में काम करेंगे।