{"_id":"6a49080b3a177e4757042ac3","slug":"jhansi-clouds-poured-down-heavily-for-the-first-time-this-monsoon-season-recording-18-4-mm-of-rainfall-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मानसून सीजन में पहली बार झूमकर बरसे मेघ, 18.4 मिमी बारिश, प्रदेश में सबसे कम रहा झांसी का अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मानसून सीजन में पहली बार झूमकर बरसे मेघ, 18.4 मिमी बारिश, प्रदेश में सबसे कम रहा झांसी का अधिकतम तापमान
Sat, 04 Jul 2026 06:48 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:48 PM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि झांसी में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
सड़क पर भरा बारिश का पानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून ने शुक्रवार को पहली बार पूरे तेवर दिखाए। सुबह करीब 45 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर में 18.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया लेकिन कई निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को झांसी में मानसून की दस्तक के बाद शुक्रवार सुबह आसमान में घने बादल छा गए। करीब साढ़े नौ बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग 45 मिनट तक जारी रही। इसके बाद भी रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा। शाम को भी कुछ देर बूंदाबांदी हुई।
बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 32.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। बारिश के चलते नरिया बाजार, गांधीगर का टपरा, थापकबाग, इंद्रपुरी कॉलोनी, शिवाजी नगर, गल्लामंडी रोड, पुलिस लाइन के सामने, परशुराम चौक, जीआईसी के सामने, आईटीआई अंडरब्रिज और पॉल कॉलोनी तिराहे के पास जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि झांसी में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
नाला चोक होने से जलभराव की शिकायत
वार्ड-33 (बाहर ओरछा गेट) के पार्षद राहुल कुशवाहा ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर लक्ष्मी तालाब के पास स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बने नाले की सफाई कराने की मांग की। उनका कहना है कि नाला चोक होने से बारिश में आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।