फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Class 12 student hangs himself in gym, leaves a four-page suicide note

Jhansi: 12वीं के छात्र ने जिम में लगाई फांसी, चार पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी अपनी प्रेम कहानी की नाकामी

Sat, 20 Dec 2025 12:30 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 20 Dec 2025 12:30 PM IST
सार

22 वर्षीय अस्मित ने जिम के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। वह पढ़ाई के साथ इसी जिम में पार्ट टाइम जॉब करता था। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jhansi: Class 12 student hangs himself in gym, leaves a four-page suicide note
मृतक अस्मित, फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बड़ागांव के नए थाने के पीछे रहने वाले अस्मित कुमार (22) पुत्र अवधेश ने घर के पास बने जिम के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। छानबीन में मालूम चला कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के दूरी बनाने से दुखी था। इस वजह से वह परेशान रहता था। शनिवार सुबह उसका शव जिम के अंदर पंखे से मफलर के सहारे लटका मिला। उसके पास से चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



पढ़ाई के साथ जिम में करता था काम
बड़ागांव कस्बा निवासी हिमांशु कुशवाहा के एचटूओ फिटनेस जिम सेंटर में अस्मित ट्रेनर था। परिजनों ने बताया जिम में काम करने के साथ ही अस्मित बारहवीं में पढ़ता था। जिम को खोलने एवं बंद करना भी उसके जिम्मे था। शुक्रवार रात मोहल्ले में बर्थडे पार्टी में अस्मित भी गया था। रात को लौटकर घर आया लेकिन, कुछ देर बाद जिम चला गया। सुबह करीब सात बजे जिम करने के लिए जब लोग पहुंचे तब दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर न खुलने पर पिता एवं परिजन भी पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। दूसरे रास्ते से अंदर पहुंचने पर अस्मित का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को उसके प्रेम संबंध के बारे में बताया। युवती के दूरी बना लेने से अस्मित परेशान रहने लगा था। दो भाइयों में वह छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत की खबर लगते पर परिवार में रोना-पिटना मच गया। मां ऊषा देवी अचेत हो गईं। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी...
अश्मित ने अपने चार पन्नों के सुसाइड नोट में अपनी प्रेम कहानी की नाकामी लिखी। उसने लिखा कि तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी है। मैंने तुझे पाने की सारी कोशिश की। मगर कुछ लोगों ने अलग किया और तू हो गई। क्या यही मोहब्बत थी। जो प्यार मैंने तुझसे किया, वो किसी से नहीं किया। जो तू मेरी हो जाती तो मैं तेरा जीवन अपना लेता। उसी में जिंदगी जी लेता। मगर अब मेरे अंदर हौसला नहीं बचा कि तेरे बिना जी सकूं। मैंने निभाया, तू भी तो कुछ निभा लेती। आज मैं तुझे और इस झूठे संसार को छोड़कर जा रहा हूं। सुसाइड नोट में उसने अपनी प्रेमिका से जुड़ी तमाम बातें भी दर्ज की। आखिर में प्रशासन से निवेदन करते हुए लिखा कि यह सुसाइड नोट उसकी प्रेमिका तक पहुंचा दिया जाए। हिमांशु भाइया तुमने जिंदगी में आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन मैं पीछे रह गया। समय ही मेरे खिलाफ है। उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटनास्थल का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed