फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi city devloped for 70 carore

70 करोड़ से होगा महानगर का विकास

Sat, 02 Nov 2019 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
jhansi city devloped for 70 carore
jhansi city devloped for 70 carore
70 करोड़ से होगा महानगर का विकास
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम के 14वें वित्त आयोग की समिति ने महानगर के विकास का खाका तैयार किया। 70 करोड़ रुपये से महानगर में सड़क सुधार, जल निकासी, सामुदायिक संपत्तियों व शमशानों का रखरखाव, मार्ग प्रकाश, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि कार्य कराए जाएंगे।
अब तक मंडलायुक्त की अध्यक्षता में वित्त आयोग की बैठक होती थी, लेकिन शासन के बदले नियम के तहत पहली बार महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक से तीन तक लगने वाले जाम की समस्या से निजात के लिए सर्विस मार्ग का निर्माण, चौराहा, साइट पटरी फुटपाथ, पाथवे, लाइट, पार्किंग, वाटर फॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 2.28 करोड़ बजट स्वीकृत हुआ है। शासन से मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के आवागमन के लिए मार्ग बनना है। कोछाभांवर में कानपुर बाईपास मार्ग से प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बस स्टैंड तक सीसी सड़क बनेगी। सीपरी बाजार फ्लाईओवर के दायीं तरफ 595 मीटर लंबी और 17 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनेगी। वार्ड 45 छनियापुरा अंतर्गत रानी महल के पास से ओरछा गेट तक क्षतिग्रस्त सड़क सुधारी जाएगी। बाजार की मुख्य सड़क होने के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। कोतवाली के सामने से गंधीगर का टपरा मार्ग पर जुलूस निकलते हैं। इसके अलावा यहां मार्केट भी है। इस मार्ग को भी सुधारा जाएगा। गणेश चौराहा से फिल्टर मार्ग होते हुए दतिया गेट तक 86.14 लाख रुपये से सड़क सुधारी जाएगी। इसी तरह, वार्ड 21 सिमरधा में पाल कॉलोनी की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण व सुधार, कांशीराम कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़कों का सुदृढ़ीकरण, खातीबाबा, राजगढ़, दतिया गेट बाहर, सिमराहा, सिविल लाइन, तालपुरा, भट्टागांव, उनाव गेट बाहर में क्षतिग्रस्त सड़कें सुधारी जाएंगी। इसके अलावा भी विभिन्न इलाकों में नाली, सड़क सुधारी जाएंगी। वहीं, वार्ड 5, 9, 7, 13, 15, 22, 24, 26, 31, 33, 35, 41 में विभिन्न स्थानों पर जल निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन

सामुदायिक संपत्तियों पर 9.93 करोड़ होंगे खर्च
वित्त आयोग की बैठक में सामुदायिक संपत्तियों के रखरखाव व मूलभूत सुविधाओं के लिए 9.93 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की गई है। 47.68 लाख रुपये से वार्ड 46 में लहर की देवी माता मंदिर के सामने नगर निगम की भूमि में लेवलिंग कर 403 मीटर बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। वार्ड नंबर एक हंसारी में 29.65 लाख रुपये से 418 मीटर रिक्त भूमि की बाउंड्रीवाल कराई जाएगी। वार्ड 31 लहरगिर्द के अंतर्गत नया गांव में हाइवे ब्रिज के पास सूतीमिल के पीछे स्थित नगर निगम की भूमि में भी बाउंड्रीवाल बनेगी। 55.82 लाख से नगर निगम भूमि की तार फेंसिंग कराई जाएगी। चार करोड़ रुपये से संपत्ति प्रबंधन किया जाएगा। नगर निगम की भूमि पर कान्हा गौशाला में 1.45 करोड़ रुपये से चार शेड बनाए जाएंगे। कान्हा गोशाला में भूसा गोदाम शेड का निर्माण होगा। सड़क पर गड्ढे भरने के लिए रोड रोलर की जरूरत है। सर्व सम्मति से 19 लाख रुपये से रोड रोलर की आपूर्ति की स्वीकृति दी गई। नगर निगम के सदन हाल में प्रतिध्वनि रोधक कार्य कराने के लिए सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। यह काम 25 लाख रुपये से होगा। तालपुरा में आरटीओ ऑफिस के पास नगर निगम की भूमि की सुरक्षा के लिए 10.80 लाख रुपये से बाउंड्रीवाल बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हुए फैसले
- शवदाह के लिए पूर्व में बने टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कारण खुले में शवदाह होता है, जिससे बारिश में परेशानी होती है। इसको मद्देनजर रखते हुए वार्ड तीन भट्टागांव श्मशानघाट में 19.83 लाख रुपये से दालान का निर्माण कराया जाएगा।
- नगर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। मार्ग प्रकाश के लिए दो करोड़ रुपये बजट का आवंटन किया गया है। ऐसे में कहीं पर भी एलईडी व हाईमास्ट लाइटें लगाई जा सकेंगी।
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तीन पोर्टेबुल मिनी एक्सकैवेटर जेसीबी मशीन की खरीद की जाएगी। सफाई को मद्देनजर रखते हुए यह उपकरण लिया जाना जरूरी है। नाला सफाई के लिए दो फांसी मशीन खरीदी जाएंगी।
- अवस्थापना विकास निधि पर 6.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वीरांगना लक्ष्मीबाई पार्क में लेजर वाटर स्क्रीन वीडियो प्रजेंटेशन के साथ म्यूजिकल डांसिंग फाउंटेन की व्यवस्था होगी। मैथिलीशरण गुप्त पार्क में दो रिंग जेट फाउंटेन लगाए जाएंगे।
- नगर निगम आवासीय परिसर में पुराने क्षतिग्रस्त आवासों को हटाकर छह नए अधिकारी आवासों का निर्माण होगा। लक्ष्मीताल में झील के केंद्र में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाई जाएगी।

14वें वित्त आयोग समिति की बैठक में महानगर के विकास का खाका तैयार हुआ है। लगभग 70 करोड़ रुपये से शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क, नाला, नाली, सामुदायिक संपत्तियों की बाउंड्रीवाल, पार्कों में फाउंटेन आदि कार्य कराए जाएंगे। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed