झांसी। बुधवार को मां कर्मा देवी की जयंती के मौके पर शहर भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भक्त शिरोमणी मां कर्मा देवी समारोह समिति द्वारा मां कर्मा देवी की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर फूलो से श्रृंगार कर खिचड़ी भोज का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर राम तीर्थ सिंघल, जिला प्रभारी कमलावती, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा मौजूद रहे। झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रभूदयाल साहू, हरभजन साहू, जगदीश साहू, राजू साहू, अपर्णा दुबे मौजूद रहीं। कर्मा सेना एवं युवा सक्षम द्वारा कर्मा बाई के जयंती के मौके पर स्टेशन मार्ग स्थित कर्मा चौक पर स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी। इस मौके पर सुरेंद्र नारायण, जीतू माते, गुरु प्रसाद, डॉ. एलसी साहू, शिवम साहू मौजूद रहे। जिला साहू समाज के पदाधिकारियों बताया कि प्रत्येक वर्ष शोभा यात्रा को निकाला जाता है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शोभा यात्रा को नही निकालने का निर्णय लिया गया था। जिसके चलते साहू समाज मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र साहू, सतीश साहू, आदित्य साहू, मिथलेश साहू, वीरू साहू मौजूद रहे।