फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: CBI caught three Central GST officers taking a bribe of Rs 70 lakh, recovered Rs 1.60 crore.

Jhansi: सीबीआई ने 70 लाख की रिश्वत लेते सेंट्रल जीएसटी के तीन अफसर समेत पांच को पकड़ा, बरामद किए 1.60 करोड़

Wed, 31 Dec 2025 05:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 31 Dec 2025 05:08 PM IST
सार

सीबीआई ने अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता समेत जय दुर्गा हार्डवेयर का प्रोपराटर राजू मंगनानी को भी पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक करीब आठ दिन पहले जय दुर्गा हार्डवेयर में सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापा मारा था। उसके संबंध में घूस की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Jhansi: CBI caught three Central GST officers taking a bribe of Rs 70 lakh, recovered Rs 1.60 crore.
कार्रवाई में पकड़ा गया घूस का कैश - फोटो : संवाद

विस्तार

सीबीआई ने बुधवार को सेंट्रल जीएसटी के तीन अफसरों को 70 लाख की घूस लेते हुए पकड़ा। उनके साथ जीएसटी मामलों के अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता समेत जय दुर्गा हार्डवेयर का प्रोपराटर राजू मंगनानी को भी सीबीआई ने पकड़ा। इन सभी को पूछताछ के लिए गोपनीय जगह ले जाया गया। इनसे सीबीआई अफसर लंबी पूछताछ करने में जुटे हैं। इस कार्रवाई की भनक स्थानीय स्तर पर किसी को लगने नहीं दी गई। शाम को जीएसटी अफसरों को कार्रवाई की भनक लग सकी है। उसके बाद से जीएसटी अफसरों ने भी अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए।
विज्ञापन


मंगलवार को ही टीम ने डाला डेरा
जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम ने मंगलवार को ही कार्रवाई के लिए झांसी में डेरा डाल दिया था। सीबीआई को मालूम चला था कि ट्रैप कार्रवाई रोकने की एवज में झांसी में सेंट्रल जीएसटी अफसर लंबे लेनदेन की फिराक में हैं। इसके बाद से यह अफसर सीबीआई के रडार पर थे।
विज्ञापन


 

Jhansi: CBI caught three Central GST officers taking a bribe of Rs 70 lakh, recovered Rs 1.60 crore.
अधिवक्ता नरेश गुप्ता के घर पर पहुंची सीबीआई टीम - फोटो : संवाद
अलग-अलग स्थानों पर छापा
बुधवार सुबह सीबीआई की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। सीपरी बाजार में नमो होम्स निवासी सेंट्रल जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी, सेवाराम मिल कंपाउंड निवासी अधीक्षक अनिल तिवारी, अजय कुमार शर्मा समेत आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के पास रहने वाले जय दुर्गा हार्डवेयर के प्रोपराटर राजू मंगनानी एवं इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास रहने वाले अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई टीम ने इनके पास 1.60 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।


कार्रवाई न करने के नाम पर घूस
सूत्रों का कहना है कि करीब आठ दिन पहले जय दुर्गा हार्डवेयर में सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापा मारा था। उसके संबंध में ही 70 लाख रुपये घूस की मांग की गई थी।


गिरफ्तार किए गए आरोपी
प्रभा भंडारी (आईआरएस-सी एंड आईटी, 2016 बैच), उप आयुक्त, सीजीएसटी झांसी।  
अनिल तिवारी, अधीक्षक, सीजीएसटी झांसी।  
अजय कुमार शर्मा, अधीक्षक, सीजीएसटी झांसी।  
राजू मंगतानी, मालिक, एम/एस जय दुर्गा हार्डवेयर।  
नरेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed