फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Disproportionate assets: FIR filed against dismissed constable after investigation

आय से अधिक संपत्ति: जांच के बाद बर्खास्त सिपाही पर दर्ज हुई एफआईआर, विजिलेंस टीम ने जुटाए सुबूत

Wed, 10 Sep 2025 06:48 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Sep 2025 06:48 AM IST
सार

छानबीन में मालूम चला कि शिकायत अवधि के दौरान आरक्षी को कुल 57,51,080 रुपये की वैध आय हुई, जबकि उसने इस अवधि में चल एवं अचल संपत्ति पर कुल 1,52,70,133 रुपये खर्च किए।

विज्ञापन
Disproportionate assets: FIR filed against dismissed constable after investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पुलिस से बर्खास्त आरक्षी सुंदर लाल के खिलाफ विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप को प्रथमदृष्टया सही पाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजिलेंस अफसर मामले की आगे भी छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


ललितपुर के जखौरा थाने के बांसी गांव निवासी आरक्षी सुंदर लाल आगरा समेत कई अन्य जनपदों में तैनात रहा। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान ने छह मई 2024 को उसके पांच साल की तैनाती अवधि की खुली जांच आरंभ की थी। इस दौरान विजिलेंस टीम ने उसके तैनाती स्थल आगरा व झांसी समेत अन्य स्थानों से उसके खिलाफ सुबूत जुटाए। विजिलेंस टीम को आरक्षी की तमाम बेनामी संपत्ति का पता चला। छानबीन में मालूम चला कि शिकायत अवधि के दौरान आरक्षी को कुल 57,51,080 रुपये की वैध आय हुई, जबकि उसने इस अवधि में चल एवं अचल संपत्ति पर कुल 1,52,70,133 रुपये खर्च किए। इस तरह उसने कुल 95,19,053 रुपये अधिक खर्च किए। विजिलेंस टीम को वह इसका कोई जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन


हालांकि, इस जांच से पहले ही वह बर्खास्त किया जा चुका था। एसपी (विजिलेंस) राजेंद्र यादव के मुताबिक आरोपी बर्खास्त आरक्षी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed