फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Case filed against 8 officers of Mandi Parishad, 5.49 crore scam in Bundelkhand package

Jhansi: मंडी परिषद के आठ अफसरों पर मुकदमा, बुंदेलखंड पैकेज में 5.49 करोड़ के घोटाला का आरोप

Thu, 28 Aug 2025 05:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 28 Aug 2025 05:00 PM IST
सार

बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत मंडी स्थल समेत अन्य निर्माण कार्यों में 5.49 करोड़ रुपए का अधिक भुगतान करने के आरोप में मंडी परिषद के आठ वरिष्ठ अफसर के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Jhansi: Case filed against 8 officers of Mandi Parishad, 5.49 crore scam in Bundelkhand package
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत झांसी, ललितपुर, जालौन आदि स्थानों में बनाए गए मंडी स्थल समेत अन्य निर्माण कार्यों में 5.49 करोड़ रुपए का अधिक भुगतान करने के आरोप में मंडी परिषद के आठ वरिष्ठ अफसर के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मंडी परिषद के उपनिदेशक (निर्माण खंड) विजय प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया बुंदेलखंड पैकेज के जरिए झांसी इकाई के अंतर्गत विशिष्ट मंडी स्थल समेत कई निर्माण कराए गए। इनमें पीडब्ल्यूडी के शेड्यूल रेट से काफी अधिक पैसों का भुगतान किया गया। इस मामले की पिछले करीब 3 साल से विभाग में आंतरिक जांच चल रही थी। प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के बाद कमेटी ने इन अफसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की आदेश दिया था। उसके आधार पर नवाबाद थाने में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता गोपाल शंकर, तत्कालीन उपनिदेशक एसएनपी यादव, तत्कालीन उपनिदेशक निर्माण केके गुप्ता, तत्कालीन उपनिदेशक अकरम हुसैन खान, तत्कालीन उपनिदेशक जितेंद्र यादव, तत्कालीन प्रभारी उपनिदेशक मृदुल मधु कांत, तत्कालीन उपनिदेशक निर्माण सुरेश चंद्र गोयल के खिलाफ गबन समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed