{"_id":"6a3bdfed57dd021f6101ee2a","slug":"jhansi-bu-s-convocation-ceremony-on-august-13-preparations-have-begun-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीयू का दीक्षांत समारोह 13 अगस्त को, राजभवन से सूचना मिलने के साथ तैयारियां हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीयू का दीक्षांत समारोह 13 अगस्त को, राजभवन से सूचना मिलने के साथ तैयारियां हुई शुरू
Wed, 24 Jun 2026 07:17 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:17 PM IST
सार
दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम करीब एक पखवाड़ा पहले शुरू कर दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम गोद लिए गांवों में भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजभवन ने 13 अगस्त को बुंदेलखंड विवि का दीक्षांत समारोह आयोजित करना तय कर दिया है। इसके चलते विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
बीयू के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि कुछ समय पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में दीक्षांत समारोह आयोजित करना तय हुआ था, जिस पर राजभवन ने मंजूरी नहीं दी। विगत दिवस राजभवन ने 13 अगस्त को दीक्षांत समारोह तय कर लिया है। इसकी सूचना मिलते ही बीयू प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कुलपति के नेतृत्व में दीक्षांत समारोह का ब्लू प्रिंट तैयार करके चर्चा की गई। तय हुआ कि दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम करीब एक पखवाड़ा पहले शुरू कर दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम गोद लिए गांवों में भी आयोजित किए जाएंगे। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया दीक्षांत समारोह को लेकर कमेटियां का गठन शुरू कर दिया है। जल्द ही समारोह की तैयारियों शुरू हो जाएंगी।
बीएड काउंसलिंग के लिए जारी करें रिजल्ट
बीयू कुलसचिव ने प्रदेश के सभी विवि के कुलसचिव को पत्र लिखकर कहा है कि सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। चूंकि जुलाई के पहले सप्ताह से काउंसलिंग होनी है, इसलिए फाइनल वर्ष के परिणाम जारी होना जरूरी है। बिना परिणाम जारी हुए काउंसलिंग शुरू नहीं कराई जा सकती है।