Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BSP is trying to unite Muslims by reminding them of its work.

झांसी: अपने काम याद दिला मुस्लिमों को जोड़ने में जुटी बसपा, बूथ स्तर पर सक्रिय की जा रही भाईचारा कमेटी

Mon, 03 Nov 2025 08:59 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 03 Nov 2025 08:59 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने सभी वर्गों को साधने की कवायद में जुट गई है। उसने अपने सभी विंग सक्रिय कर दिए हैं। पिछले दिनों ही मुस्लिम भाईचारा कमेटी भी नए सिरे से सक्रिय कर दी गई।

विज्ञापन
Jhansi: BSP is trying to unite Muslims by reminding them of its work.
विधानसभा की तैयारियों में जुटी बसपा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने सभी वर्गों को साधने की कवायद में जुट गई है। उसने अपने सभी विंग सक्रिय कर दिए हैं। पिछले दिनों ही मुस्लिम भाईचारा कमेटी भी नए सिरे से सक्रिय कर दी गई। मुस्लिम समाज को पार्टी से जोड़ने की कवायद की जा रही है। उन्हें खास तौर से बसपा शासनकाल में उनके लिए 100 काम याद कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दिपावली के बाद ही पार्टी ने नए सिरे से मुस्लिम भाईचारा कमेटी का पुनर्गठन किया था। महानगर अध्यक्ष मुकेश अहिरवार के साथ अनीस राइन को संयोजक बनाया गया। इसके बाद सभी कमेटी पदाधिकारियों को पिछले दिनों लखनऊ बुलाया गया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुद बैठक में हिस्सा लेते हुए कमेटी पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर काम करने की जरूरत बताई। पदाधिकारियों को बसपा सरकार के 100 काम भी समझाए गए। खास तौर से सूबे को दंगा मुक्त रखने, कानून व्यवस्था, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय का गठन, पिछड़े वर्ग के मुस्लिम समुदाय के लोगों को अलग से आरक्षण, अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को आठवीं कक्षा तक वजीफा, हज यात्रियों की संख्या बढ़ाने समेत तमाम कार्य गिनाए गए।
विज्ञापन


संयोजक अनीस राइन का कहना है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed