झांसी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपाईयों पर लगाया शराब ले जाने का आरोप, पीटकर बनाया बंधक
कार्यकर्ताओं की पिटाई की सूचना मिलने पर सपा उम्मीदवार दीपनारायण सिंह यादव भी दर्जनों समर्थकों संग थाने पहुंच गए। सपा उम्मीदवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोंठ स्थित भाजपा कार्यालय के पास शाम करीब चार बजे जमकर बवाल हुआ। कार्यालय के सामने से गुजर रही एक गाड़ी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। गाड़ी में मोंठ निवासी अरविंद यादव (55), अमरा निवासी भूपेंद्र तोमर (50) एवं मोंठ निवासी दिनेश राजपूत (45) सवार थे। भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी में शराब होने का आरोप लगाते हुए उसे चेक कराने की बात कह रहे थे। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने एतराज जताया। इसको लेकर दोनों पक्षों में नोंकझोंक शुरू हो गई।
तब तक दर्जनों अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में बैठे तीनों सपा कार्यकर्ताओं को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। उनकी पिटाई करते हुए कार्यालय के भीतर घसीट ले गए। तीनों को अंदर कमरे में बंधक बना लिया। मारपीट में भूपेंद्र का सिर फट गया जबकि अरविंद एवं दिनेश को भी चोट आ गई।
सपा कार्यकर्ताओं से मिली दो पेटी देसी शराब
सपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी की तलाशी ली जिसमें दो पेटी देसी शराब मिली। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलने पर थोड़ी देर में सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी, कोतवाल रामप्रकाश समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। करीब आधे घंटे बाद सपा कार्याकर्ताओं को पुलिस छुड़ाकर अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंची।
उधर, कार्यकर्ताओं की पिटाई की सूचना मिलने पर सपा उम्मीदवार दीपनारायण सिंह यादव भी दर्जनों समर्थकों संग थाने पहुंच गए। सपा उम्मीदवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।