{"_id":"639594313a7afb45a05daee8","slug":"jhansi-bjp-sadar-mla-told-threat-to-life-supporters-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भाजपा सदर विधायक ने बताया जान का खतरा, समर्थकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भाजपा सदर विधायक ने बताया जान का खतरा, समर्थकों ने किया प्रदर्शन
Sun, 11 Dec 2022 03:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 03:43 PM IST
सार
भाजपा के झांसी सदर से विधायक रवि शर्मा ने माफिया के खिलाफ जो बयानबाजी की, उसे लेकर उन्होंने जान का खतरा बताया है। विधायक के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जान की बाजी लगाने की बात कही।
विज्ञापन
भाजपा के झांसी सदर विधायक रवि शर्मा
- फोटो : twitter
विस्तार
झांसी में भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा ने माफियाओं से अपनी जान का खतरा बताया था। इस पर रविवार की सुबह विधायक के अयोध्यापुरी स्थित आवास पर भारी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि वह उनकी जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे। बाद में विधायक ने सभी को समझाबुझाकर वहां से वापस भेज दिया।
विज्ञापन
बता दें कि बीते रोज भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा ने जारी किए गए बयान में कहा था कि सरकार बनने के बाद अपराधी भाजपा के झंडे के नीचे आ रहे हैं। ट्रकों पर स्कूटर के नंबर लिखवाकर खनन का अवैध परिवहन कर रहे हैं। इससे राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। ऐसे लोग झांसी से सटे मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर टेंट लगाकर बड़े पैमाने पर जुआ खिला रहे हैं। पुलिस की मिलीभगत से यह काम हो रहा है। डीआईजी, एसएसपी का भी इन्हें खौफ नहीं है।
विज्ञापन