{"_id":"62bab502a9142402f55947fa","slug":"jhansi-bike-riders-ran-away-after-picking-up-a-businessman-s-bag-full-of-four-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: व्यापारी का चार लाख रुपये से भरा बैग उठाकर भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: व्यापारी का चार लाख रुपये से भरा बैग उठाकर भागे बाइक सवार
Tue, 28 Jun 2022 01:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
झांसी रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
बबीना निवासी कमल जैन की बबीना कस्बे के बुध बाजार में गल्ला की दुकान है। रोजाना की तरह वे मंगलवार की सुबह घर से निकलकर अपनी दुकान पर पहुंचे। वे पानी का कैंपर व चार लाख रुपये से भरा बैग साथ में लिए हुए थे। व्यापारी कैंपर और रुपयों से भरा बैग दुकान के पास एक चबूतरे पर रखकर ताले खोलने लगा। इसी बीच दो बाइक सवार वहां पहुंचे और तेजी से व्यापारी का बैग उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
व्यापारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। दुकान के ताले खोलकर बैग देखा तो वो गायब था। इस दौरान वहां खड़े एक बालक ने बताया कि बैग बाइक सवार दो युवक उठाकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन