{"_id":"617fba7705f8814c3f051540","slug":"jhansi-bike-rider-dies-due-to-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 01 Nov 2021 03:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Nov 2021 03:29 PM IST
सार
बुंदेलखंड के झांसी के सीपरी बाजार में दुर्घटना में युवक की जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना सीपरी बाजार के शिवानी तिराहे के पास सोमवार दोपहर को मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की शुरूआती जांच प्रारंभ कर दी है। अभी पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी
बताया जा रहा कांशीराम कॉलोनी निवासी अलीम (28) पुत्र अलादीन एवं मुराद (30) पुत्र एहसान अली अंबाबाई पेंटिंग करने के लिए गए थे। दोपहर को दोनों एक बाइक पर वापस लौट रहे थे। जैसे ही शिवानी तिराहे के पास पहुंचे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अलीम छिटक कर सड़क पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि मुराद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन